फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   wife warns of committing suicide by jumping into Ganga after remarries by husband in Bijnor

UP: पति की दूसरी शादी से आहत पत्नी बोली, गंगा में कूदकर दे दूंगी जान, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Tue, 30 Jan 2024 05:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Jan 2024 05:41 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में एक व्यक्ति द्वारा दूसरी करने का मामला सामने आया है। पति के दूसरे करने से आहत पत्नी ने कहा कि मैं गंगा में कूदकर जान दे दूंगी।

विज्ञापन
wife warns of committing suicide by jumping into Ganga after remarries by husband in Bijnor
शादी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

बिजनौर में एक व्यक्ति ने दूसरी शादी कर ली, जिससे आहत उसकी पत्नी ने गंगा में कूदकर जान देने का इरादा जाहिर किया। महिला ने बिजनौर बैराज पहुंच कर इस संबंध में वीडियो भी बनाई। जिसमें पुलिस पर उसके मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस महिला की ओर से ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराए केस में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। उधर, महिला के ससुरालियों ने भी परिवाद दर्ज कराया था।  

विज्ञापन


सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। एक मिनट 26 सेकेंड के वीडियो में एक महिला बिजनौर बैराज पर मौजूद दिखाई दे रही है, जोकि कह रही है कि वह बहुत परेशान है। गंगा में कूदकर मरने जा रही है। पुलिस की लाश निकाल कर ले जाए। महिला कह रही है कि उसका पति एक लड़की को भगाकर ले गया है। पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन

वहीं, वीडियो वायरल होते होने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने महिला की तलाश की तो वह अपने मायके में मिली। महिला की पहचान गांव फरीदपुर दर्गों निवासी कविता के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि उसका अपने पति संदीप निवासी बिजनौर से विवाद चल रहा है। पति ने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने गांव पहुंच कर महिला से जानकारी हासिल की।

शहर कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि महिला ने अपनी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसके पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस

विज्ञापन

उधर, महिला के ससुर ने भी कोर्ट में उसके और उसके पिता के खिलाफ परिवाद दायर किया है। उक्त मामले में महिला समझौता करना चाह रही है। दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed