{"_id":"601adfc68ebc3e71144c36a9","slug":"widow-woman-pregnant-after-molestation-daughter-wandering-to-get-justice-appeals-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई विधवा महिला, इंसाफ दिलाने को भटक रही बेटी, कोर्ट में की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई विधवा महिला, इंसाफ दिलाने को भटक रही बेटी, कोर्ट में की अपील
Wed, 03 Feb 2021 11:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दुष्कर्म के बाद विधवा महिला के गर्भवती होने पर उसकी बेटी अपनी मां को इंसाफ दिलाने का प्रयास कर रही है। उसने कोर्ट की शरण लेकर रिपोर्ट लिखे जाने की गुहार लगाई है। कोर्ट ने इस मामले में थाने से आख्या मांगी है।
नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के पति की 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो जाने पर महिला लोगों के घरों में काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। एक व्यक्ति ने कुछ माह पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म किया।
महिला के गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया। इसकी महिला ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
बताया जाता है कि 16 जनवरी को पीड़ित महिला की 15 वर्षीय बेटी अपनी मां को इंसाफ दिलाने के लिए थाने लेकर आई। लेकिन रिपोर्ट दर्ज न होने पर महिला की ओर से कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील की गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस मामले में कोर्ट ने थाने से आख्या मांगी है। सीओ अजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि इस संबंध में कोई महिला उनके पास नहीं आई है।