फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Widow gang rape, video viral

विधवा से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल

Thu, 01 Jul 2021 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Widow gang rape, video viral
किरतपुर (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव में विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गैंगरेप और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के गांव निवासी एक विधवा महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति का देहांत 7 वर्ष पूर्व हो चुका है। उसके पांच बच्चे हैं। गांव में वह बच्चों के साथ अकेली रहती है। करीब 20 दिन पूर्व वह अपने रिश्तेदारी से बेटे को बुलाने जा रही थी। जैसे ही वह इमरान पुत्र अब्बास की दुकान पर पहुंची तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे मस्तान पुत्र असलम व इमरान पुत्र अब्बास निवासीगण ग्राम मुस्सेपुर ने उसे दुकान के अंदर खींच लिया। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पुलिस ने गैंगरेप और आईटी में मुकदमा पंजीकृत कर मस्तान व इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed