{"_id":"650c86872b318865ba0cd34d","slug":"widening-of-nahtaur-road-will-start-soon-cc-will-be-built-in-abadiya-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-11278-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहटौर मार्ग का जल्द चालू होगा चौड़ीकरण, आबादी में बनेगी सीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहटौर मार्ग का जल्द चालू होगा चौड़ीकरण, आबादी में बनेगी सीसी
विज्ञापन
मंडावर-किरतपुर मार्ग का हुआ चौड़ीकरण शुरू।
- बालावाली से फीना तक सड़क के 39 किलोमीटर के हिस्से का होना है चौड़़ीकरण
- जिस गांव से गुजर रही सड़क, वहां पर बनेगी सीसी रोड
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शादीपुर से नहटौर तक सड़क का चौड़ीकरण इसी महीने चालू हो जाएगा। मार्ग में पड़ने वाले सभी गांव की आबादी के बीच सीसी रोड बनेगी, ताकि जलभराव की स्थिति में टूटने नहीं पाए। दरअसल बालावाली से फीना तक सभी जगहों पर सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर सात मीटर की जानी है।
करीब 95 करोड़ रुपये की लागत से 39 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। यूं तो बालावाली से फीना तक की दूरी 82 किमी है, लेकिन कई स्थानों पर सड़क पहले से ही सात मीटर चौड़ी है। बालावाली से मंडावर तक पहले ही सड़क चौड़ी कर दी गई थी, अब इस प्रोजेक्ट में मंडावर से किरतपुर का चौड़ीकरण चालू कर दिया गया है।
पैजनिया से चांदपुर और चांदपुर से फीना तक भी मार्ग में काम चालू है। अब शादीपुर से नहटौर तक चौड़ीकरण का काम इसी महीने चालू कर दिया जाएगा। अभी तक यह सड़क केवल तीन मीटर चौड़ी है। सिंगल लेन सड़क होने की वजह से वाहनों को बचने में दिक्कत होती है। उधर, इस पूरे प्रोजेक्ट आबादी में सीसी रोड का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन
अड़चन बन रही हैं बिजली की लाइनें
सड़क के चौड़ीकरण में कुछ जगहों पर बिजली की लाइन के खंभे अड़चन बन रहे हैं। हालांकि खंभों को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मार्च में ही पैसा दे दिया था, लेकिन अभी तक तमाम जगहों से खंभों को हटाकर दूसरी जगह नहीं लगाया गया है।
पैजनिया से चांदपुर-फीना तक सड़क का चौड़ीकरण का काम चालू है। मंडावर से किरतपुर की ओर भी चौड़ीकरण किया जा रहा है। शादीपुर से नहटौर के बीच जल्द काम चालू कर दिया जाएगा। आबादी वाले हिस्सों में सीसी रोड बनेगी। ....एसके राव, अधिशासी अभियंता लोनिवि