फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wi-Fi facility will be available in Gram Panchayats from June 15

ग्राम पंचायतों में 15 जून से मिलेगी वाई-फाई सुविधा

Sat, 14 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wi-Fi facility will be available in Gram Panchayats from June 15
ग्राम पंचायतों में 15 जून से मिलेगी वाई-फाई सुविधा
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। क्षेत्र की 26 में से नौ ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालयाें का निर्माण पूरा हो गया है। जबकि पहले से 71 ग्राम पंचायतों में बने मिनी सचिवालयों में मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिनमें मिनी सचिवालयों का कार्य पूरा हो चुका है उन ग्राम पंचायतों में 15 जून से वाई-फाई की सुविधा शुरू हो जाएगी।
ब्लाक प्रमुुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि विकास क्षेत्र में 97 ग्राम सभाएं है। 71 पंचायतों में पहले से बने मिनी सचिवालयों के भवनों की मरम्मत का काम काम चल रहा है। 26 पंचायतों में नए मिनी सचिवालयों का निर्माण होना है। इनमें से अब तक नौ का निर्माण पूरा हो चुका है। जिन पंचायतों में मरम्मत का कार्य चल रहा है, उनमें से 58 पंचायतें ऐसी है जहां विकास विभाग के अधिकारियों और पंचायत सहायकों ने बैठ कर सरकारी काम करना शुरू कर दिया है। केवल दो पंचायतों मुबारकपुर टप्पाभारती व पृथ्वीपुर बनवारी में मिनी सचिवालय नहीं है। इन पंचायतों में जमीन की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ने बताया कि अब इन इन सभी पंचायतों को हाईटेक कर नेटवर्किंग सेवा देने के लिए वाईफाई से जोड़ा जाएगा। तैयारी शुरू हो गई है। जिन ग्राम सभा में मिनी सचिवालय चालू हो गए हैं। उन पंचायतों में प्राथमिकता से वाईफाई सुविधा मुहैया होगी। वाई-फाई की सुविधा मिनी सचिवालय के 50 मीटर की परिधि में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों के नहीं लगाने होंगे चक्कर
ब्लाक प्रमुख का कहना है कि मिनी सचिवालयों के निर्माण के बाद ग्रामवासी 24 घंटे भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं, किसान चैनलों यू ट्यूब , नमो ऐप का भरपूर लाभ उठा सकेंगे। ग्राम वासियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए विकास विभाग या अन्य किसी सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed