{"_id":"57cf0e074f1c1b7f2f3184bf","slug":"where-will-the-cane-did-not-slip","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची न मिली तो कहां डालेंगे गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची न मिली तो कहां डालेंगे गन्ना
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले के गांव स्वाहेड़ी में बरकातपुर शुगर मिल की ओर से आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के बैनरतले किसानों ने गन्ना पर्ची नहीं मिलने की समस्या को प्रमुखता के साथ उठाया।
किसानों ने कहा कि पर्ची ही नहीं मिली तो गन्ना कहां डालेंगे। किसानों को 20 साल से प्रति बीघा पर तीन पर्ची ही दी जा रही है।
किसानों ने सहायक केन आयुक्त सौम्यशील सिंह से बताया कि किसानों को गन्ना पर्चियों के लिए बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। एक बीघा पर मिल द्वारा 45 क्विंटल की पर्ची दी जाती है, जबकि उत्पादन कहीं अधिक है। किसान सीजन में तो पर्चियों के लिए परेशान रहते हैं, जबकि मिल बंद होने के समय एक दिन में कई कई पर्चियां भेज दी जाती हैं।
किसानों ने पर्ची बढ़वाने, मिल के बजाए सोसायटी से पर्चियां दिलाने, बेसिक कोटे से अधिक गन्ना होने पर किसानों का गन्ना बिकवाने की व्यवस्था कराने की मांग की। मिल के रीजनल केन डेवलपमेंट आफिसर सहदेव ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। सहायक चीनी आयुक्त सौम्यशील सिंह ने स्वाहेड़ी क्षेत्र में काउंसलिंग कराकर उत्पादन बढ़वाने को कहा। इस दौरान खांडसारी अधिकारी रामनारायण व देवेंद्र मौर्य, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के जिला महासचिव विनोद कुमार, अमृतपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।