{"_id":"64d3d92499612fb22f0c20ac","slug":"where-the-old-man-was-killed-in-sikandarpur-guldar-was-seen-there-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-8711-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर। सिकंदरपुर में जहां वृद्ध को मारा, वहीं दिखा गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर। सिकंदरपुर में जहां वृद्ध को मारा, वहीं दिखा गुलदार
Wed, 09 Aug 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात के ग्राम सिकंदरपुर के जंगल में ग्रामीण ब्रहमपाल को मारने वाले स्थान पर फिर से पहु
-वन विभाग ने लगाया था ट्रैप कैमरा, तस्वीर आई सामने
-घटना स्थल पर घूम रहे गुलदार को मान रहे नरभक्षी
-पांच दिन से टीम मचान बनाकर कर रही इंतजार
-लगातार वन विभाग की टीम को दे रहा है चकमा
बिजनौर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिंकदरपुर में ही नरभक्षी के घूमने के प्रमाण मिल रहे हैं। वन विभाग ने उस जगह ट्रैप कैमरे लगाए थे, जहां पर गुलदार ने वृद्ध ब्रह्मपाल को मारा था। वहां लगे ट्रैप कैमरे में एक गुलदार की तस्वीर कैद हुई थी। माना जा रहा है कि घटना स्थल पर घूम रहा गुलदार नरभक्षी हो सकता है। वहीं वह पिछले पांच दिन से लगातार वन विभाग की टीम को चकमा दे रहा है। वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि नरभक्षी बनने वाला गुलदार सामान्य से अधिक चतुर हो जाता है। वह इंसानों से छिपने लगता है तो वहीं अंधेरे में अकेले इंसान को ही हमले के तलाशता है। ऐसा ही हाल सिंकदरपुर के नरभक्षी का हो रहा है। वह पिछले पांच दिनों से लगातार शूटर, चिकित्सक और वन विभाग की टीम को चकमा दे रहा है। पहले दो दिन जब टीम ने मचान पर इंतजार किया तो गुलदार दूसरी जगह घूमता रहा। जैसे ही टीम ने लोकेशन बदली तो मचान के पास खुले में बांधी गई बकरी को गुलदार खा गया। दो दिन पहले वापिस टीम मचान पर आई तो गुलदार पिंजरे के पास घूमकर चला गया। इस बीच वन विभाग के ट्रैप कैमरे में एक तस्वीर भी कैद हुई, जो सात अगस्त की रात की बताई जा रही है। इसमें गुलदार उसी जगह घूमता नजर आ रहा है, जहां पिछले सप्ताह ब्रह्मपाल को गुलदार ने मारा था। कुछ वन अधिकारी इसे ही नरभक्षी मान रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इसके बाद टीम ने और सतर्कता के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी है।
एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि हमारी टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए चिकित्सक, अनुमति प्राप्त शूटर टीम में शामिल हैं।
किरतपुर-बाइक सवार युवक ने किया गुलदार पर हमला
फोटो
किरतपुर। मंगलवार को गांव छितावर निवासी 35 वर्षीय निपेश मोनू पुत्र रामकुमार बाइक से दवाई लेकर वापस लौट रहा था। रात्रि 11 बजे जब वह गांव हुसैनपुर से होते हुए छितावर जा रहा तो एक खेत से निकलकर गुलदार ने निपेश पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से निपेश बाइक से गिर गया और घायल हो गया। उसने शोर मचा दिया। जिससे गुलदार भाग गया।
गुलदार को देख चारा काट रहे पति पत्नी के उड़े होश
नहटौर। बुधवार को ढकौली निवासी करण सिंह अपनी पत्नी नीलम के साथ पशुओं का चारा लेने जंगल गया था, तभी उन्हें खेत में गुलदार दिखाई दिया। इससे पति-पत्नी भयभीत हो गए और वहां से खिसक लिए। सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा होकर खेत में पहुंचे तो वहां गुलदार नहीं था। ग्रामीण गुलदार के पंजों के निशानों का पीछा करते हुए आगे बढ़े तो गुलदार उन्हें आम के पेड़ पर आराम फरमाता दिखा। उन्होंने शोर मचाकर गुलदार को वहां से भगाया। वहीं मुस्सेपुर निवासी राजवीर सिंह, अवनीश कुमार तथा अकांशु कुमार जंगल से पशुओं का चारा काटने जा थे। रास्ते में उन्हें गुलदार दिखाई दिया। शोर मचाने पर भागकर पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद मौका देख भाग गया।
विज्ञापन
अफजलगढ़-ग्रामीणों के सामने आया गुलदार
फोटो
अफजलगढ़।गांव मोहम्मदपुर राजौरी में
हरपाल, जमीर, राहुल कश्यप, फाइन, जिहाद, सलमान अपने पशु चराने के लिए गांव के समीप ही जंगल में गए थे। यहां भी ग्रामीणों ने गुलदार को देखा, जो शोर मचाने पर भाग गया। सूचना पर पहुंचे डीएफओ अरुण कुमार सहित एसडीओ व रेंजर मौके पर पहुंच गुलदार की तलाश की।
-- -- --
हल्दौर-गुलदार से ग्रामीणों में दहशत
हल्दौर। गांव बल्दिया में कई दिनों से गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। चंकी चौधरी, जयप्रकाश सिंह, तुलाराम सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की मांग की।