फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Where did the illegal pistol come from the MLA's personal gunner

विधायक के निजी गनर के पास कहां से आया अवैध पिस्टल

Thu, 28 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Where did the illegal pistol come from the MLA's personal gunner
विधायक के निजी गनर के पास कहां से आया अवैध पिस्टल
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। धामपुर विधायक के निजी गनर की आत्महत्या के बाद पिस्टल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर यह पिस्टल कहां से आया और कब से उसके पास था। एसपी बिजनौर डॉ. धर्मवीर सिंह ने इस पिस्टल मामले की जांच कराने का दावा किया है। परिजन तनाव के चलते आत्महत्या बता रहे हैं। इस संबंध में परिजनों द्वारा पुलिस को एक पत्र भी दिया गया। उधर, पोस्टमार्टम कराने के बाद पुनीत के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बुधवार को विधायक अशोक राणा के निजी गनर पुनीत चौहान के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुनीत की आत्महत्या से परिवार वालों में कोहराम मचा रहा। बता दें कि मंगलवार की शाम प्रियंका स्कूल के बाथरूम में जाकर पुनीत चौहान ने .30 एमएम की पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के भाई सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में तनाव के चलते आत्महत्या किए जाने की बात कही। ठाटजट निवासी सोनू ने तहरीर में बताया है कि 26 अक्तूबर को उसका भाई पुनीत चौहान इफ्को किसान मेला शुभम मंडप धामपुर में गया था, जिसके बाद प्रियंका माडर्न स्कूल में आया था। पुनीत चौहान 4-5 दिन से मानसिक तनाव से ग्रसित चल रहा था। जिसने 26 अक्तूबर को दोपहर बाद प्रियंका स्कूल के बाथरूम में जाकर स्वयं को पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उधर, एएसपी देहात राम अर्ज का कहना है कि पुलिस जांच में पता लगा है कि वह कई दिन से तनाव में चल रहा था। घटना को अंजाम देने से पहले उसकी किसी से फोन पर बात भी हो रही थी। इस दौरान ही पुनीत ने गोली मार कर आत्महत्या की है। मृतक ने अवैध पिस्टल से घटना को अंजाम दिया है। जिसे पुलिस ने बरामद कर मुकदमा कायम किया है।
विज्ञापन

पुनीत चौहान के पास अवैध पिस्टल कहां से आया और कब से उसके पास था। इसकी जांच की जाएगी। पुनीत ने गोली मारकर आत्महत्या की थी।
-डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed