{"_id":"61febbf4d815a678be03d83a","slug":"when-will-mochipura-school-get-its-own-building-nazibabad-news-mrt5759409152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोचीपुरा स्कूल को कब मिलेगा अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोचीपुरा स्कूल को कब मिलेगा अपना भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोचीपुरा स्कूल को कब मिलेगा अपना भवन
नजीबाबाद। हाईवे सीमा में आए उच्च प्राथमिक स्कूल मोचीपुरा भवन पर तीन सप्ताह पूर्व जेसीबी चली। नए भवन के लिए विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी कार्यालय ने अभी तक मुआवजा नहीं दिया और न ही प्रशासन ने भूमि उपलब्ध कराई, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है।
नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर उच्च प्राथमिक मोचीपुरा का भवन मेरठ-पौड़ी हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ गया है। राजमार्ग प्राधिकरण ने 16 जनवरी को उच्च प्राथमिक स्कूल के भवन को जेसीबी से जमींदोज कराया। मुख्य अध्यापिका डॉ.शहला अंजुम के अनुसार उच्च प्राथमिक स्कूल में कक्षा छह से कक्षा आठ तक के 46 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग और प्रशासन ने गांव के भीतर प्राथमिक विद्यालय में एक कमरा उपलब्ध कराया है। प्राथमिक मोचीपुरा में लगभग 100 विद्यार्थी पंजीकृत हैं और स्कूल भवन में ही आंगनबाड़ी केंद्र भी चलता है।
ग्राम प्रधान दिलशाद अहमद ने बताया कि हाईवे में आए स्कूल के भवन को तीन सप्ताह पूर्व हाईवे प्राधिकरण ने गिरा दिया था, लेकिन विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी बिजनौर कार्यालय से भवन का मुआवजा नहीं मिला। गांव के भीतर खलिहान की लगभग डेढ़ बीघा भूमि पर ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सर्वसम्मति से स्कूल भवन निर्माण की सहमति मिल चुकी है। प्रधान ने बताया कि प्रशासन से खलिहान की जमीन में स्कूल बनाने की अनुमति मिलने और भवन का मुआवजा मिलते ही स्कूल के भवन का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।