{"_id":"6217d9ba4d9abb6d53465801","slug":"when-the-kanwariyas-started-passing-through-the-track-the-goods-train-had-to-be-stopped-nazibabad-news-mrt578229897","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक से होकर गुजरने लगे कांवड़िये तो रोकनी पड़ी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक से होकर गुजरने लगे कांवड़िये तो रोकनी पड़ी मालगाड़ी
विज्ञापन
नजीबाबाद में रेलवे ट्रैक से गुजरते कांवड़िये।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक से होकर गुजरने लगे कांवड़िये तो रोकनी पड़ी मालगाड़ी
नजीबाबाद। रेलवे ट्रैक पर गुजर रहे कांवड़ियों के जत्थों को देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोक दिया। मालगाड़ी 15 मिनट तक खड़ी रही। ट्रैक खाली होने के बाद ही मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया।
दरअसल नजीबाबाद में डबल फाटक ओवरब्रिज से निकलने के बजाय नीचे से ही कांवड़ियों के जत्थे गुजर रहे थे। वहीं डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के अनाधिकृत रूप से आवागमन को लेकर पुलिस प्रशासन और रेलवे परेशान है। सीओ ने कांवड़ियों को रेलवे ट्रैक क्षेत्र से सुरक्षित आवागमन के लिए क्षेत्र में पुलिस टीम लगाने का निर्णय लिया है।
नगर के डबल फाटक फ्लाईओवर के ऊपर से न गुजरकर शिवभक्त कांवड़िये फ्लाईओवर के नीचे जोखिम उठाकर अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं। शनिवार की प्रात: 9:30 बजे बड़ी संख्या में कांवड़ियों के रेल ट्रैक से गुजरते समय मुरादाबाद दिशा से आ रही मालगाड़ी को स्टेशन से पहले रुकना पड़ा। बता दें कि मालगाड़ी के लोको पायलट ने कांवड़ियों के जत्थों को देख लिया था, जिस कारण मालगाड़ी के ब्रेक लगा दिए। मालगाड़ी को 15 मिनट तक कांवड़ियों के आवागमन के चलते रोकना पड़ा। जीआरपी प्रभारी सुभाष तोमर ने सिविल पुलिस क्षेत्र में क्रॉसिंग आने की जानकारी दी।
विज्ञापन
सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़ ने रेलवे ट्रैक से अनाधिकृत रूप से कांवड़ियों के आवागमन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पुलिसकर्मियों के चुनाव ड्यूटी में जाने के बावजूद सीमित संसाधनों में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित वातावरण देने के पुख्ता इंतजाम की जानकारी दी। सीओ ने डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग पर भी पुलिस की विशेष व्यवस्था तत्काल प्रभाव से किए जाने की बात कही।
ओवरब्रिज पर रहता है वाहनों का जाम
नगीना और कोतवाली की ओर जाने वाले कांवड़ियां नजीबाबाद में डबल फाटक ओवरब्रिज से िनकतलने के बजाए नीचे से ही गुजर रहे हैं। दरअसल ओवरब्रिज पर वाहनों का जाम लग जाता है। ऐसे में कांवड़ियां कहां से निकलेंगे। ओवर ब्रिज के नीचे से रेलवे ट्रैक को पार करना कांवड़ियों को आसान लगता है।