फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   When my name will be written with you, I will be written as Radha and you will be written as Shyam.

Bijnor News: जब तुम्हारे साथ मेरा नाम लिखा जाएगा, मुझको राधा तुमको श्याम लिखा जाएगा

Sun, 09 Feb 2025 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
When my name will be written with you, I will be written as Radha and you will be written as Shyam.
मदरसा इस्लामिया रहमानिया में मुशायरे का आयोजन किया गया
विज्ञापन


राजा का ताजपुर। मदरसा इस्लामिया रहमानिया में एक शाम सलमान के नाम मुशायरे का आयोजन किया गया। शायरा निकहत मुरादाबादी ने अपने कलाम में जब तुम्हारे साथ मेरा नाम लिखा जाएगा, मुझको राधा और तुमको श्याम लिखा जाएगा... सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

अखिल भारतीय प्रधान संघ के उपाध्यक्ष हाजी शमशाद अहमद फरीदी ने मुशायरे का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुशायरे का आगाज नाते पाक से करते हुए मशहूर शायर अरकम हसनपुरी ने कहा उम्र लग गई जिसको आईना बनाने में, एक पल ही काफी है दिल के टूट जाने में।
विज्ञापन

नौशाद अंगड़ ने कहा अगर हम मोहब्बत के मारे ना होते, तो सुखे हुए एक छुआरे ना होते। शायर जमाल हसनपुरी ने कहा बेसबब दिल को दुखाने की जरूरत क्या है, छोड़ना है तो बहाने की जरूरत क्या है। वकार फराजी ने कहा कब कहां दर्द ऐ दिल की दवा चाहिए, आप से सिर्फ मुझको वफा चाहिए... सुनाकर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी डॉ आयुष दिवाकर ने शायरों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हाजी शमशाद फरीदी, सरफराज सिद्दीकी, नईम अहमद एडवोकेट, इसरार मलिक, शकील अंसारी, फरीद मलिक, डॉ फहीमुद्दीन अंसारी, हाजी सुलेमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed