{"_id":"5f0f4f7f8ebc3e63a81dc843","slug":"when-administration-fails-bakiu-raises-his-voice-rakesh-tikait-bijnor-news-mrt491401287","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब प्रशासन फेल होता है तो किसानों की आवाज उठाती है भाकियू:राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब प्रशासन फेल होता है तो किसानों की आवाज उठाती है भाकियू:राकेश टिकैत
विज्ञापन
जब प्रशासन फेल होता है तो आवाज उठाती है भाकियू : राकेश टिकैत
बिजनौर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार को जिले में आए तो प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। किसानों के आंदोलन की आशंका के चलते प्रशासन ने कलक्ट्रेट और प्रदर्शनी चौक पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। प्रदर्शनी चौक के पास से किसी को गुजरने नहीं दिया। बाद में प्रशासन के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। बैठक के बाद किसानों की सभा को स्थगित कर दिया गया।
किसान नेता अरविंद राजपूत की गिरफ्तारी के विरोध में राकेश टिकैत मंगलवार रात बिजनौर पहुंचे और रशीदपुर गढ़ी गांव में रुके। संगठन के नेताओं ने पराग डेरी में किसानों की सभा बुला ली। वहां राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जब प्रशासन के अफसर फेल होते हैं तो किसानों को अपनी आवाज उठाने के लिए सड़क पर आना पड़ता है। किसान की मांगों को पूरा किया जाए तो किसान अपने खेत से भी बाहर नहीं आते।
इसके बाद प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि प्रशासन से किसानों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे फर्जी मुुकदमों को लेकर वार्ता हुई है। वार्ता सकारात्मक हुई है। वार्ता के बाद एसडीएम बृजेश कुमार व सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता किसानों के बीच आए और बताया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा। प्रशासन के आश्वासन पर सभा समाप्त कर दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, रामौतार सिंह, अतुल कुमार, संदीप त्यागी, धर्मेंद्र राठी, अमर सिंह, सुनील प्रधान आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रशासन को डर रहा कि किसान कलक्ट्रेट में आकर बड़ा आंदोलन कर सकते हैं। इसलिए कलक्ट्रेट में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई। किसानों को कलक्ट्रेट जाने से रोकने के लिए प्रदर्शनी चौक को बंद कर दिया गया। केवल पैदल लोगों को ही वहां से जाने दिया गया। किसानों की सभा समाप्त होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।