{"_id":"60b7cfd68ebc3e00d551ec04","slug":"wheat-purchase-center-accused-of-illegal-recovery-nazibabad-news-mrt541006363","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं क्रय केंद्र पर अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं क्रय केंद्र पर अवैध वसूली का आरोप
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र पर अवैध वसूली का आरोप
नजीबाबाद। गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों ने एक ठेकेदार पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के किसानों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से अवैध वसूली की शिकायत की।
भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के जिलाध्यक्ष डॉ. नरपाल सिंह, जिला महासचिव अलताफ अहमद ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्थापित गेहूं क्रय केंद्र पर एक व्यक्ति को ठेकेदार बताते हुए उस पर किसानों से गेहूं खरीद पर 80 रुपये प्रति क्विंटल अवैध वसूली का आरोप लगाया। किसानों के विरोध से गेहूं क्रय केंद्र पर हड़कंप मच गया। क्रय केंद्र प्रभारी ने किसानों को किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध वसूली न किए जाने की बात कहते हुए संतुष्ट करने का प्रयास किया। अवैध वसूली का आरोप लगाने वाले भाकियू के किसानों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम परमानंद झा से अवैध वसूली की शिकायत की। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल क्रय केंद्र प्रभारी को किसी बिचौलिए और ठेकेदार को क्रय केंद्र के आसपास न फटकने देने के सख्त निर्देश दिए। तहसील पहुंचे किसानों में भाकियू जनशक्ति के ब्लॉक प्रभारी नसीम अहमद, तौसीफ अहमद, मो.उस्मान, मकसूद, आजाद सहित कई किसान शामिल थे।