फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wheat field and house fire

गेहूं के खेत और मकान में लगी आग

Thu, 15 Apr 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Wheat field and house fire
नगीना क्षेत्र के ग्राम कोटरा में घर में लगी आग से जला सामान। - फोटो : BIJNOR
गेहूं के खेत और मकान में लगी आग
विज्ञापन

नींदडू़। मनकुआ झील के पास नहर किनारे पड़ी कूड़ी में लगी आग से निकली चिंगारी से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं गांव कोटरा में मोमबत्ती से लगी आम से मकान का सारा सामान जल गया। पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

मनकुआ झील के जंगल से गुजर रहे माइनर के दोनों ओर मनकुआ निवासी किसानों के खेत हैं। नहर के किनारे किसानों की कूड़ियां पड़ी हैं। सोमवार को धर्मपाल सिंह ने नहर के किनारे स्थित अपने दो बीघा खेत का गेहूं काटा तथा गहाई के लिए पूलियों का ढेर खेत में लगा दिया। मंगलवार शाम कूड़ी से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल के ढेर में आग लग गई। वहीं, नगीना के गांव कोटरा निवासी प्रेम मजदूरी करता है। गांव में उसका कच्चा मकान है और बिजली का कनेक्शन नहीं है। मंगलवार रात मेें वह मोमबत्ती जलाकर सो रहा था। किसी समय मोमबत्ती से घर के अंदर रखे सामान में आग लग गई। उसने बताया कि इस घटना में उसका करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। तहसीलदार हामिद हुसैन का कहना है की लेखपाल को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed