फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wheat crop burns after broken current in broken wire

टूटे तार में करंट आने से गेहूं की फसल जली

Sun, 05 May 2019 12:15 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 05 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop burns after broken current in broken wire
मंडावर में विद्युत तार टूट कर खेत में गिरने से जलती गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
मंडावर में विद्युत निगम के कर्मचारियों की घोर लापरवाही से एक किसान की गेहूं की चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसान को फसल जलने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान ने निगम कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही है। वहीं नहटौर के गांव मुरशदपुर में विद्युत तारों से निकली चिंगारी के कारण एक किसान के गेहूं व गन्ने के खेत में आग लग गई।
विज्ञापन

मोहल्ला काजीयान निवासी हारून के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शनिवार सुबह हारून खेत में पहुंचा तो देखा कि उसके खेत में एचटी लाइन का एक तार टूटा पड़ा था। उस समय बिजली नहीं आ रही थी।
विज्ञापन

 तार टूटा होने की सूचना हारून ने विद्युत निगम के कर्मचारियों को दी, लेकिन निगम के कर्मचारियों ने बिना तार जोड़े ही करीब दस बजे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। खेत में पड़े तार में उच्च क्षमता का करंट दौड़ने से तैयार फसल में आग लग गई। किसानों के कुछ कर पाने से पहले ही चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसानों का कहना है कि हारून के शिकायत करने के बाद भी निगम कर्मचारियों ने तार नहीं जोड़ा और लाइन में करंट छोड़ दिया। वहीं नहटौर में गांव मुरशदपुर निवासी हरपाल सिंह के खेत के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। बताया जाता है कि विद्युत तारों से निकली चिंगारी की वजह से दोपहर में गेहूं व ईख के खेत में आग लग गई, जिसमें चार बीघा गेहूं व दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। खेतों के ऊपर से निकल रही विद्युत लाइनों के तार जर्जर स्थिति में होने के कारण आए दिन तारों से चिंगारी निकलती रहती है, जिससे खेतों में आग लग जाती है। किसान ने आग लगने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 बीघा गन्ना जला
नूरपुर में  गांव लोदीपुर मिलक निवासी राजपाल सिंह के खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज विद्युत लाइन गुजर रही है। उक्त लाइन के तार काफी नीचे लटके हुए हैं। चिंगारी से खेत में खड़े गन्ने में आग लग गई। गांववालों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 16 बीघा गन्ने की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। उसने जिलाधिकारी को पत्र देकर नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

आग से बचाव को ये सावधानी बरतें किसान
खेतों के ऊपर गुजर रही विद्युत लाइन को कसवाएं।
विद्युत लाइन के नीचे फसल एकत्र न करें।
खेत में बीड़ी, सिगरेट नहीं पिएं।
जलती बीड़ी, सिगरेट खेत में न फेंकें।
कूड़ी पर चिंगारी आदि न डालें।
गेहूं के खेत के पास के खेतों में पानी का इंतजाम रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed