फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   WhatsApp group did not make online studies

ऑनलाइन पढ़ाई को नहीं बनाए व्हाट्सएप ग्रुप

Fri, 17 Apr 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp group did not make online studies
ऑनलाइन पढ़ाई को नहीं बनाए व्हाट्सएप ग्रुप
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के पास एंड्रायड फोन नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों ने तय तारीख तक ग्रुपों का गठन भी नहीं किया है। इनके चलते इन विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था बनाना चुनौती हो गया है।
लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद हैं। शासन ने यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को जनरल प्रमोशन देकर ऑनलाइन अगली कक्षाओं की पढ़ाई शुरू करने को कहा है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए समयबद्ध प्रोग्राम तय किया गया है। जिले में 32 राजकीय, 73 सहायता प्राप्त अशासकीय तथा 282 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। शासन के 20 अप्रैल से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने के निर्देश हैं। इसके लिए 16 अप्रैल तक विद्यालयों में प्रधानाचार्य, शिक्षक व कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा गया है। डीआईओएस दफ्तर के अनुसार 100 से अधिक विद्यालयों ने ग्रुप नहीं बनाए हैं। विद्यालयों को 18 अप्रैल तक कक्षा वार छात्रों, विषय शिक्षकों के ग्रुप बनाने हैं।
विज्ञापन

सूत्र बताते है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालय ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर अपना पक्ष बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन विद्यालयों में ऐसे बच्चे पढ़ते हैं जो फीस भी नहीं दे पाते हैं। अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऑनलाइन पढ़ाई के एंड्रायड मोबाइल फोन जरूरी है। इस तरह के फोन बच्चों के पास नहीं हैं। विद्यालयों को 18 अप्रैल तक ऑनलाइन पढ़ाई की सभी व्यवस्था पूरी होने की जानकारी डीआईओएस दफ्तर को देनी है। ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करना चुनौतियों से भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed