{"_id":"628a7e735a993065905aa6ad","slug":"western-culture-never-dominated-indian-culture-nazibabad-news-mrt589731350","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भारतीय संस्कृति पर कभी हावी नहीं हुई पाश्चात्य संस्कृति’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भारतीय संस्कृति पर कभी हावी नहीं हुई पाश्चात्य संस्कृति’
विज्ञापन
नजीबाबाद में देहाती डिस्को फिल्म के प्रमोशन पर पहुंचे गणेश आचार्य।
- फोटो : NAZIBABAD
‘भारतीय संस्कृति पर कभी हावी नहीं हुई पाश्चात्य संस्कृति’
नजीबाबाद (बिजनौर)। अभिनेता और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने शास्त्रीय संगीत और लोकनृत्य को भारतीय फिल्मों की जान बताया। कुरैशी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘देहाती डिस्को’ के प्रमोशन अवसर पर उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति पर कभी भी पाश्चात्य संस्कृति हावी नहीं हुई।
नगर के फिल्म निर्माता निर्देशक वसीम कुरैशी के कुरैशी प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘देहाती डिस्को’ 27 मई को रिलीज होगी। फिल्म के मुख्य कलाकार गणेश आचार्य और बाल कलाकार मास्टर सक्षम फिल्म के प्रमोशन के लिए नजीबाबाद पहुंचे। रॉयल पैलेस होटल में आयोजित कार्यक्रम में मशहूर कोरियोग्राफर और अभिनेता गणेश आचार्य ने कहा कि शास्त्रीय संगीत और लोकनृत्य भारतीय फिल्मों की जान रहे हैं। भारतीय संस्कृति पर कभी भी पाश्चात्य संस्कृति हावी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि देहातों ने देश और दुनिया को नामी कलाकार दिए हैं। उन्होंने कहा कि ‘देहाती डिस्को’ फिल्म हमारी कल्चर को जीवंत बनाने वाली बाप-बेटों के विश्वास और भारतीयता को उजागर करने वाली ऐसी फिल्म है जिसने भारतीय संस्कृति को संजोया है। उन्होंने फिल्म के बाल कलाकार मास्टर सक्षम के साथ टाइटिल सांग पर नृत्य किया तो सभी झूम उठे। फिल्म डायरेक्टर मनोज शर्मा, करन सिंह की उपस्थित और अल्ताफ रजा व नईम सिद्दीकी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक वसीम कुरैशी की ओर से हाजी मो. यूनुस कुरैशी, शमीम कुरैशी, अय्यूब कुरैशी, इकराम कुरैशी ने अभिनेता गणेश आचार्य सहित मेहमान कलाकारों का स्वागत किया।