{"_id":"5b27fddd4f1c1bb36e8b88b4","slug":"welcomed-by-flowering-of-path-circulation-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथ संचलन का पुष्पवर्षा से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथ संचलन का पुष्पवर्षा से स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवकों पर फूल बरसाकर स्वागत करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष के शिक्षार्थियों ने नगर में पथ संचलन निकाला। स्वयंसेवकों पथ संचलन में अनुशासन से कदमताल करते चले। स्वयंसेवकों के पथ संचलन का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
संघ के मेरठ प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग प्रथम का प्रारंभ दो जून को हुआ था। इसका समापन 22 जून को सायं पांच बजे विवेक कालेज परिसर में होगा। समापन समारोह को संघ के पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक आलोक मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। संघ के इतिहास में बिजनौर में पहली बार संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष हो रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष के शिक्षार्थी प्रदर्शनी मैदान में एकत्रित हुए। यहां पर स्वयंसेवकों ने संघ प्रार्थना की। इसके उपरांत शिक्षार्थियों का पथ संचलन प्रारंभ हुआ। पथ संचलन में स्वयंसेवक अनुशासित रहते हुए कदमताल करते चले। पथ संचलन के लिए नगर को भगवा बनाने के लिए जगह-जगह पर तरुण द्वार बनाए गए। साथ ही पथ संचलन के मार्ग में पड़ने वाले चौराहे भी भगवा रंग में रंगे हुए दिखाई दिए। पथ संचलन प्रदर्शनी मैदान से जजी चौराहा, शास्त्री चौराहा, सिविल लाइन, नगर पालिका चौराहा, डाकघर चौराहा, शंभू दयाल चौराहा, घंटाघर, सर्राफा बाजार, तहसील चौराहा, जैन मंदिर, शिव चौक होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन में वर्गाधिकारी करण सिंह, वर्ग कार्यवाह सेवादास, वर्ग सर्वव्यवस्था प्रमुख मूलचंद, विभाग संघचालक महेशपाल सिंह, सहजिला कार्यवाह सुनील, मुख्य शिक्षक रोहित, जिला कार्यवाह ललित, जिला संपर्क प्रमुख दुष्यंत, सेवा प्रमुख बेगराज, ओमप्रकाश, विकास लाटियान आदि मौजूद रहे।
स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा
पथ संचलन के मार्ग पर भगवा ध्वज रविवार रात ही लगा दिए गए थे। पथ संचलन का जगह जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भाजपा नेता नीरज शर्मा, नमामि गंगे अभियान के जिला संयोजक सौरभ सिंघल, व्यापारी नेता सुशील जिंदल आदि ने पथ संचलन पर पुष्पवर्षा कराई।
विज्ञापन
घरों से एकत्र हो रहीं रोटियां
20 दिनों के वर्ग में संघ पदाधिकारियों ने समाज की सहभागिता बढ़ाने के लिए कई प्रयोग भी किए हैं। संघ के वर्ग में समाज से रोटी एकत्रित की जा रही है। वर्ग में सुबह और रात्रि को होने वाले भोजन में समाज से एकत्रित की गई रोटी शिक्षार्थियों को खिलाई जा रही है।
मिला मां के हाथ का खाना
वर्ग करने वाले तीन विभाग के स्वयंसेवकों को मां के हाथ की खाना उपलब्ध कराने के लिए मातृहस्त भोजन कार्यक्रम भी किया गया। मातृहस्त भोजन में बिजनौर नगर के 130 परिवार ने अपने घर से भोजन बनकर परिवार सहित वर्ग में पहुंचे । परिवारों ने वर्ग के शिक्षार्थियों को अपने हाथों से भोजन कराया।