{"_id":"5a492b2b4f1c1b35338b5bed","slug":"welcome-with-enthusiasm-gusto-and-glee-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर डीडीपीएस में 2018 का स्वागत सेल्फी के साथ करती डीडीपीएस कीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कई स्कूलों में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम आयोजित किए। छात्राओं ने एक दूसरे को शुभ कामनाएं देकर नए साल का स्वागत किया गया।
डीडीपीएस व माउंट लिट्रा जी स्कूल में विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाई। विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला के रूप में वेलकम 2018 लिखकर नए साल का स्वागत किया गया। सभी ने एक दूसरे को नए साल की शुभ कामनाएं दीं। डीडीपीएस की छात्राओं में नए साल को लेकर खासा उत्साह देखा गया। छात्राओं ने अपने चेहरे पर वेलकम 2018 आदि लाइन लिखा। छात्राओं ने एक दूसरे के साथ मोबाइल से जमकर सेल्फी खींची। कोचिंग सेंटर पर भी नए साल से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। सोशल मीडिया पर भी नए साल के आने की खुशी छाई रही। कई लोगों ने फेसबुक पर अपनी पिछले एक साल के यादगार लम्हों को साझा किया। फेसबुक व व्हाट्सएप पर एक दूसरे को नए साल की बधाई व शुभ कामनाएं दी गईं।
उधर, बिजनौर। गोडविन क्लासेज के आईआईटी, नीट के छात्र-छात्राओं ने संस्थापक अंकित शर्मा के साथ वर्ष 2017 का अंतिम दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थापक अंकित शर्मा ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ललित राजपूत, एसके, अनुज वर्मा, विकास गौतम, ओमकार, अभिषेक, विनीत कुमार, जागेश, हर्ष राजपूत आदि मौजूद रहे।