फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Weighing clerks strike again in Nagina, weighing closed

Bijnor News: नगीना - तौल लिपिकों ने फिर की हड़ताल, तौल बंद

Wed, 22 Feb 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 22 Feb 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Weighing clerks strike again in Nagina, weighing closed
नगीना में हड़ताल के बाद बैठक करते तौल लिपिक।
- बेनतीजा रही वार्ता, तौल लिपिक मिल में एचएचसी मशीन जमा कर अपने घर चले गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो-13
नगीना। द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी के गन्ना तौल लिपिकों द्वारा एक बार फिर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर देने से मिल के लगभग सभी क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल कार्य बंद हो गया। जिससे किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ा है। मिल प्रबंधन व तौल लिपिकों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। तौल लिपिक मिल में एचएचसी मशीन जमा कर अपने घर चले गए।
द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी के समस्त गन्ना तौल लिपिक मंगलवार को गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल कार्य बंद कर चीनी मिल के समीप एक बाग में एकत्र हुए। इन तौल लिपिकों का कहना है कि गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही गन्ना तौल के बाद जो गन्ने में ड्राइज (सूख) आ रही है, मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना सूख की धनराशि को मिल में जमा करने के लिए दबाव बना रहा है। इस धनराशि को जमा करने में सभी तौल लिपिक खुद को असमर्थ मान रहे हैं। इसी मसले पर तौल लिपिकों ने मिल जाकर प्रबंधन से वार्ता की पर कोई बात नही बन सकी। बात न बनती देख तौल लिपिकों ने उत्पन्न परिस्थिति में गन्ना तौल कार्य करने से हाथ खड़े करते हुए गन्ना तौल कार्य में प्रयुक्त एचएचसी मशीन मिल में जमा कर दी और मिल से अपने घर चले गए।
विज्ञापन

द्वारिकेश चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना प्रशासन) रमेश परशुरामपुरिया ने बताया कि गन्ना लिपिकों को बताया गया है कि इस मसले पर सरकार से प्रदत्त छूट तौल लिपिकों को दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल कार्य सुचारू कराने का प्रबंध किया जा रहा है। मिल गेट पर गन्ना आपूर्ति करने में सक्षम किसान मिल गेट पर भी अपने गन्ने की आपूर्ति कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed