{"_id":"63b5c7ee580ddf7d13040363","slug":"wednesday-was-the-coldest-day-so-far-bijnor-news-mrt620567168","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार
विज्ञापन
बिजनौर में बुधवार की सुबह कोहरे से गुजरते वाहन।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार
बिजनौर। शाम ढलते ही कोहरा छा जाना और अगले दिन दोपहर तक बने रहना, मौसम का कुछ ऐसा ही मिजाज पिछले कई दिनों से बना हुआ है। पूरी तरह से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बुधवार को पारे ने रिकॉर्ड तोड़ दिए और अब तक का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। दिन में नहीं बल्कि रात में सर्दी सितम ढा रही है। जिले का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।
बुधवार को अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इस सर्दी के सीजन में दिन का तापमान बुधवार को ही इस आंकड़े पर पहुंचा है। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री बना हुआ था। न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा, जबकि मंगलवार को न्यूनतम पारा 4.2 डिग्री पर था। तापमान के लुढ़कने से दिन और रात दोनों ही सबसे ठंडे साबित हुए। मंगलवार की शाम ढलते ही छाया कोहरा बुधवार की दोपहर तक बना रहा। रात में सड़कों पर कोहरे की वजह से चलना दूभर हो गया। दृश्यता कम होने की वजह से चालकों को वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हाईवे पर बनी सफेद पट्टी देखकर वाहन चालक धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे। बुधवार दोपहर होने तक कोहरा बना रहा। हालांकि दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन ठंड का असर कम नहीं कर पाई। सर्दी भी ऐसी कि दिनभर लोगों की कंपकंपी बंधी रही। अलाव का सहारा लेकर लोगों ने सर्दी को दूर करने का प्रयास किया। ठंड का असर बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। दुकानों पर इक्का दुक्का ग्राहक ही पहुंच रहे हैं, हालांकि गर्म कपड़ों का बाजार गुलजार है।

बिजनौर में बुधवार को कड़ाके की ठंड में गर्म पकड़े में लिपटकर जाती स्कूटी सवार।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन