{"_id":"63d01fca8bd77456806024b5","slug":"weather-turned-cold-due-to-rain-and-hailstorm-bijnor-news-c-14-1-92086-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सर्द
Tue, 24 Jan 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में मंगलवार को हुई बारिश में छाता लगाकर जाती युवतियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। कोहरे, धूल से बिजनौर की हवा खराब हो गई थी। जिले में मंगलवार को बारिश और कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। जिसे मौसम में परिवर्तन हो गया। आसमान से कोहरे की धुंध हटी और बारिश से जिले की हवा बदल गई। जनवरी में एक्यूआई 95 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक है। दिसंबर के मुकाबले जनवरी माह में हवा की स्थिति सुधरी है।
जिले में दिसंबर माह में ठंड पड़ने और कोहरे की वजह से एक्यूआई 114 के आसपास चल रहा था। जिसकी वजह से लोगों को अस्थमा की दिक्कत बढ़ गई थी। मगर अब कोहरा हटने से बिजनौर की हवा साफ हो गई है। प्रदूषण विभाग के मुताबिक इस समय जिले का एक्यूआई संतोषजनक है। मंगलवार को सुबह से ही सूर्यदेव बादलों की ओट में लुका-छुपी खेल रहे थे। सुबह तेज हवाओं के साथ बूंदाबंदी हुई। इसके बाद सूर्य भगवान ने दर्शन दे दिए। हालांकि पूरे दिन काले बादलों की घटा छाई रही। दोपहर दो बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद बारिश तेज हो गई, सड़क पर जा रहे राहगीरों को भी भिगो दिया।
वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
बिजनौर का दिसंबर और जनवरी का एक्यूआई-
तारीख- एक्यूआई
पांच दिसंबर 2022- 117
नौ दिसंबर- 114
12 दिसंबर- 113
26 दिसंबर- 114
30 दिसंबर- 112
दो जनवरी 2023- 110
सात जनवरी- 109
10 जनवरी- 97
17 जनवरी- 94
21 जनवरी- 95
नोट: एक्यूआई प्रदूषण विभाग से लिया गया है।
तेज गड़गड़ाहट के साथ पड़े ओले
नगीना। क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर बादलों की तेज गड़गड़ाहट के बीच काफी देर तक ओलावृष्टि के साथ वर्षा हुई। काफी देर तक आसमान से ओले बरसते रहे। पिछले कई दिनों से तेज धूप निकल रही थी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। मगर अब बारिश होने से ठंड बढ़ेगी। मंगलवार को सुबह से मौसम खराब था। दोपहर बाद बारिश होने से राहगीरों को परेशानी हुई। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ।
किसानों के माथे पर चढ़ी चिंता की लकीरें-
पिछले कई दिनों से मौसम बार-बार खराब हो रहा है। मंगलवार को जिले में बारिश भी हुई। खराब मौसम को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रही हैं। किसान विजयपाल सिंह, धर्मवीर धनकड़, ठाकुर रामोतार सिंह का कहना है कि बारिश को गेहूं और अन्य फसलों के लिए ठीक है। मगर बारिश के साथ ओलावृष्टि का डर रहता है। ओलावृष्टि होने से गेहूं, सरसों, आलू और गन्ने के अगोले को भारी नुकसान होना का डर है। उधर जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है।