फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Weather relief

मौसम हुआ सुहाना गर्मी से मिली राहत

Sun, 17 Jun 2018 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 17 Jun 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Weather relief
बिजनौर में रविवार की सुबह हुई बारिश से रामलीला चौराहे पर जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में रविवार को हुई बारिश ने मौसम को खुशगवार कर दिया। इससे उमस से भी निजात मिल गई। लगातार दूसरे हफ्ते में बारिश होने से किसान खुश हैं। शनिवार को पूरा दिन बादल छाए हुआ थे। रविवार तड़के करीब चार बजे बारिश शुरू हुई। करीब छह बजे तक बारिश पड़ती रही। बारिश से सुबह के समय कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति रही। मगर, मौसम खुशगवार हो गया। दोपहर को भी बूंदाबांदी हुई। पूरा दिन बादल छाए रहने से गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। किसानों जबर सिंह, हुकम सिंह, दिनेश आदि के अनुसार बारिश के मौसम में गन्ने की फसल का विकास तेजी से होता है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार अभी एक दो दिन और मौसम खराब रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed