फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   weather news

Bijnor News: बारिश थमते ही चढ़ा पारा, धूप और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Sun, 14 Jun 2026 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
weather news
बिजनौर। जनपद में बारिश और बादल छंटने के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दिनभर तेज धूप निकलने से मौसम में चिपचिपाहट बनी रही, हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। परंतु मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

एक दो सप्ताह से जनपद के मौसम में बदलाव हो रहा है। मानसून आने में अभी थोड़े दिन और लगेंगे। मानसूनी बारिश से पहले जिले में बीच बीच में बारिश हो जाती है। यहीं कारण है कि यहां के तापमान में उतार चढ़ाव होता रहता है। नगीना वेधशाला के अनुसार शनिवार को जनपद का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में हुई वृद्धि का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई दिया। एक दिन पहले जिले में 12.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। अच्छी बारिश के कारण मौसम में कुछ राहत बनी रही और कृषि कार्यों को भी फायदा पहुंचा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान वर्षा गन्ना फसल और पशुचारे के लिए लाभकारी साबित हो रही है। वहीं धान की रोपाई के लिए नर्सरी तैयार करने और बीज रोपण का कार्य भी धीरे-धीरे शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना है। उधर बारिश और तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर बाधित हुई विद्युत आपूर्ति को भी विभाग ने सुचारू कर दिया है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed