फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wearing cotton clothes is beneficial in skin diseases, advice for prevention

Bijnor News: त्वचा रोग में सूती कपड़े पहनना फायदेमंद, बचाव की सलाह

Sat, 14 Mar 2026 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Wearing cotton clothes is beneficial in skin diseases, advice for prevention
-डॉ. राजीव रस्तोगी ने त्वचा रोग के कारण और बचाव के जवाब दिए
विज्ञापन

बिजनौर। गर्मी बढ़ने के साथ ही त्वचा रोग में बढ़ोतरी होने लगी है। फंगल इंफेक्शन भी इस समय लोगों को सता रहे हैं। गंदे कपड़े पहनने से भी त्वचा रोग के शिकार हो रहे हैं। शरीर पर दाने, दाद, खुजली, केलॉइड, मुहासे आदि की समस्या हो रही है। ऐसे में गर्मियों में त्वचा रोग से बचने के लिए सूती कपड़े पहनना काफी फायदेमंद है। शुक्रवार को बिजनौर कार्यालय में हेलो डॉक्टर कार्यक्रम हुआ, जिसमें त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रस्तोगी से फोन पर लोगों ने अपनी समस्या साझा की। इसके बाद चिकित्सक ने उन्हें त्वचा के कारण और बचाव की सलाह दी।

सवाल: सीने पर पांच-सात दाने हैं, चिकित्सक इसे केलॉइड बता रहे हैं। (लोकेश यादव, नूरपुर)
जवाब: केलॉइड में एक साथ पांच-सात दाने नहीं होते हैं। सही बीमारी जानने के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें ताकि सही समाधान मिले।
सवाल: उनकी छह साल की पौत्री है। उसके पैर पर सफेद दाग हो रहे हैं। (निपेंद्र कुमार त्यागी, स्योहारा)
जवाब: सफेद दाग किसी अन्य बीमारी की वजह से भी हो सकते हैं। यह एक तरह का इंफेक्शन है। इसलिए जांच कराना जरूरी है।
सवाल: उनकी उम्र 75 वर्ष है। आठ साल पहले हर्पीस हुई। अब शरीर में जलन होती है। (ध्यान सिंह, हादरपुर)
जवाब: हर्पीस होने पर दवाई का पूरा कोर्स नहीं होने से यह समस्या होती है। अब जलन की समस्या से बचने के लिए ठंडा पानी, ठंडी चीजों का सेवन करें। अधिक समस्या होने पर एक बार चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।
विज्ञापन

सवाल: दोनों हाथों पर दाने हो रहे हैं। (रोहित, स्योहारा)
जवाब: किसी चीज के खाने या कपड़े पहनने से एलर्जी हो सकती है। उसी वजह से हाथों पर दाने बन रहे हैं।
सवाल: दोनों पैरों में काले-काले चकत्ते हो गए हैं। (संतोष, धामपुर)
जवाब: ज्यादा देर कुर्सी पर बैठकर काम करने से ब्लड सर्कुलेशन पैरों में ऊपर तक नहीं जा पाता है। उसी वजह से यह समस्या हो रही है।
सवाल: उनकी उम्र 50 वर्ष है। पिछले दो सालों से शरीर से पित्ती, एलर्जी की समस्या है। (दीपक, नजीबाबाद)
जवाब: यह आर्टिकेरिया बीमारी के लक्षण हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ के परामर्श पर दवाई लें।
सवाल: बेटे के दाद हो रहे हैं। (सोमदत्त, कादरपुर नानू)
जवाब: गीले कपड़े या संक्रमण की वजह से दाद हो सकते हैं। चिकित्सक के परामर्श पर इलाज लें
सवाल: गुप्तांग पर दाने हो रहे हैं। (लाखन सिंह, बिजनौर)
जवाब: शुगर की जांच कराएं। गुप्तांग की साफ-सफाई रखें और साफ कपड़े पहनें
सवाल: पैरों में खुजली बहुत आती है। तीन महीने से यह समस्या बनी हुई है। (सजाद शेख, बिजनौर)
जवाब: एलर्जी की वजह से पैरों में खुजली की समस्या हो सकती है। चिकित्सक से परामर्श के बाद ही दवाई ले।
सवाल: लड़की के चेहरे पर मुहासे हो रहे हैं। (सुमन वर्मा, नजीबाबाद)
जवाब: मिर्च, मसालों का ज्यादा सेवन न करें। चेहरे को दिन में तीन से चार बार साफ पानी से धोना चाहिए।
सवाल: रात के समय गर्दन से नीचे पूरे शरीर में खुजली आती है। (कामनी, बिजनौर)
जवाब: यह स्कैबीज के लक्षण हैं। इसमें गर्दन से नीचे पूरे शरीर में खुजली होती है। रात में ज्यादा आती है। चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed