{"_id":"65f48ead5b019c7f8e07fca4","slug":"we-are-fighting-to-complete-kanshirams-mission-chandrashekhar-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-120779-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम कांशीराम के मिशन को पूरा करने की लड़ाई लड़ रहे : चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम कांशीराम के मिशन को पूरा करने की लड़ाई लड़ रहे : चंद्रशेखर
विज्ञापन
हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर आजाद समाज पार्टी की ओर से हुई जनसभा
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि यदि भाजपा 400 सीटें जीतने का दावा करते हुए संविधान बदलने का सपना देख रही है तो सावधान रहे। यदि किसी ने संविधान की तरफ आंखें उठाकर भी देखने की हिम्मत की तो उनकी पार्टी इतिहास ही नहीं भूगोल भी बदल देगी। वे कांशीराम के मिशन और सपने को पूरा करने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
शुक्रवार को हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर आजाद समाज पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि बहुजन समाज के लोगों की आंखों से आंसू बहने का समय अब गुजर गया है। कांशीराम के भाई दरबारा सिंह ने लोगों से 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से योगी आदित्यनाथ को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के संचालन में आयोजित जनसभा में विनय रतन, जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह, कमल वालिया, विवेक सेन, रविंद्र भाटी, डॉक्टर बृजपाल, चौधरी निजाम, सोमनाथ प्रजापति, हरीश भारद्वाज, वीर सिंह, डॉक्टर अश्वनी, जितेंद्र राणा, सूरजपाल, गजेंद्र भाटी, पुष्पेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक घंटे का भाषण, इंडिया गठबंधन पर नहीं बोले
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने अपने एक घंटे के संबोधन में इंडिया गठबंधन में शामिल किसी भी पार्टी के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। कयास लगाए जा रहे हैं कि चंद्रशेखर अभी भी इंडिया गठबंधन से नगीना सीट अपने कोटे में छोड़े जाने की आस लगाए बैठे हैं।
युवाओं और महिलाओं को रिझाने की कोशिश
आसपा अध्यक्ष ने महिलाओं और युवाओं को रिझाने की भी खूब कोशिश की। कहा कि यदि वह देश की संसद में पहुंचे तो विधवा और वृद्ध महिलाओं की पेंशन को 5 गुना तक बढ़वाने का प्रयास करेंगे। युवाओं के लिए नए उद्योग धंधे लगवाने का काम करेंगे। पुरानी पेंशन बहाल कराने का भी वादा किया।