{"_id":"67b9f91c28ccc4937608e1b0","slug":"waterlogging-in-front-of-houses-making-it-difficult-to-even-get-out-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-143657-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: घरों के सामने जलभराव, निकलना भी हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: घरों के सामने जलभराव, निकलना भी हुआ दूभर
Sat, 22 Feb 2025 09:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव नारायण वाला में घरों के सामने भरे पानी से निकलते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : संवाद
अफजलगढ़/रेहड़। गांव नारायणवाला में लगभग 25 दिनों कई घरों के सामने पानी भरा हुआ है। पीड़ितों की शिकायत पर राजस्व टीम ने मौके पर जाकर जानकारी ली।
गांव निवासी शाकिर, नफीस, अनीस, सलाम, अमानत, जाफर, छंगा, सकील, नन्हें, सोमपाल, जमशेद, मोहम्मद उमर, चन्द्रपाल सिंह, खैरूनिशा, अमीना खुर्शीदा व खतीजा आदि का कहना है कि गांव का पानी उनके सामने से नालियों से होते हुए खेत में जाता है।
खेत स्वामी के पानी की निकासी बंद करने से पानी घरों के आगे भरा हुआ है। पानी भरने से जहां उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संक्रमण व बीमारी फैलने का भय है। ग्रामीणों ने बीडीओ, एसडीएम और सीएम पोर्टल पर शिकायत भेजकर समस्या के निस्तारण की मांग की थी। शनिवार को अधिकारियों के आदेश पर तहसील से एक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची।
एडीओ पंचायत ललित प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ने सभी पीड़ितों से मिलकर जानकारी कर ली गई है। लेखपाल का कहना है। समस्या की जानकारी एसडीएम को बताई जाएगी। समस्या के निस्तारण का हर संभव प्रयास किया जाएगा।