फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Waterlogging and mud become a hindrance for Shiva devotees

Bijnor News: शिवभक्तों के लिए जलभराव और कीचड़ बना बाधा

Sun, 03 Mar 2024 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging and mud become a hindrance for Shiva devotees
भागूवाला/मंडावली। हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लेकर चले कांवड़ियों को पहले पड़ाव मोटा महादेव मंदिर पहुंचने में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। चिड़ियापुर जंगल के कीचड़युक्त मार्ग से होते शिवभक्त जैस-तैसे भागूवाला तक पहुंचे। शिवभक्तों को भागूवाला में कोटावाली नदी के पुराने पुल पर भारी जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। अधिक जलभराव होने के कारण कई शिवभक्त कोटावाली के नवनिर्मित पुल से आवागमन करते दिखे। दरअसल, कोटावाली नदी के पुराने पुल पर जल निकासी के लिए बने पाइप सफाई नहीं होने के कारण कूड़े से अट गए। बारिश के पानी की निकासी न होने से पुल पर जलभराव हुआ, जिससे कांवड़ियों को आवागमन में परेशानी हुई। उधर, कोटावाली नदी रपटे पर भी जलभराव होने से भारी वाहनों और शिवभक्तों के वाहनों के आवागमन में परेशानी हुईं।
विज्ञापन






मोटा महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक
नजीबाबाद। मोटा महादेव मंदिर पर शिवभक्तों का कांवड़ और गंगाजल लेकर पहुंचने का सिलसिला जारी है। रविवार को मोटा महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ और गंगाजल लेकर पहुंचे। भीड़ होने के कारण जलाभिषेक के लिए कांवड़िये बारिश में घंटों लाइन में लगे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पुजारी शशिनाथ ने बताया कि मंदिर पर जलाभिषेक करने को शिवभक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed