फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Waterlogging and mud affected traffic movement at Maheshwari Jat underpass

Bijnor News: महेश्वरी जट अंडरपास में जलभराव और कीचड़ से आवागमन प्रभावित

Mon, 07 Sep 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging and mud affected traffic movement at Maheshwari Jat underpass
टीमा राजमार्ग के अंतर्गत ग्राम महेश्वरी जट में बनाए गए अंडरपास में जलभराव और कीचड़ की समस्या से ग्रामीणों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जरा सी बारिश होने पर अंडरपास में पानी भर जाता है। पानी की निकासी नहीं होने से कई दिनों तक जलभराव बना रहता है। ग्रामीणों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम महेश्वरी जट से बिश्नोईवाला और खुर्रमपुर को जोड़ने वाला यह अंडरपास ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। ग्रामीण प्रेषक चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन तीन विद्यालयों के बच्चे इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। कीचड़ और जलभराव के कारण बच्चों समेत राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

ग्रामीण अंकित सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने बिश्नोईवाला के सामने भी अंडरपास बनाने की मांग की थी, लेकिन वहां अंडरपास नहीं बनाया गया। अब एकमात्र अंडरपास में हर समय कीचड़ रहने से समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण राकेश सिंह ने बताया कि बारिश होते ही अंडरपास में पानी भर जाता है और निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी कई दिनों तक जमा रहता है।
ग्रामीण सुमित ने बताया कि अंडरपास के नीचे मार्ग कुछ गहरा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। उन्होंने पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीण ग्रामीण विकास कुमार का कहना है कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान होना चाहिए।

कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर हरप्रीत सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण अंडरपास में जलभराव हुआ है। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था है। बारिश रुकने के बाद समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed