{"_id":"603006448ebc3ee91c7ffd46","slug":"water-workers-performed-bijnor-news-mrt5262129153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जलनिगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के प्रदेशीय आह्वान पर जनपदीय शाखा की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति ने पांच माह से रुका वेतन और अन्य प्रकार के शेष देयों का भुगतान शीघ्र ही दिलाने की मांग की। इसके बाद तीन सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा गया।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय परिसर में ही अधिशासी अभियंता भरत सिंह के नेतृत्व में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जलनिगम में कार्यरत 25 हजार कर्मचारियों का पांच माह का बकाया भुगतान नहीं किया है। जल निगम के सभी कार्य जो अनट्रेंड संस्थाओं को दिए जा रहे हैं, उन्हें जल निगम को वापस दिलाने की मांग की। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता तो आंदोलन करने का बाध्य होगी। इस अवसर पर जल निगम के अधिशासी अभियंता भरत सिंह, समिति संयोजक अमीर हैदर जैदी, इंजीनियर नरेंद्र मोहन गुप्ता, कुलदीप कुमार सिंह, लोकेंद्र कुमार, टीकम सिंह आदि मौजूद रहे।