फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water tank construction work stuck due to land dispute

भूमि विवाद के चलते पेयजल टंकी निर्माण कार्य अटका

Sat, 05 Nov 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Water tank construction work stuck due to land dispute
बिजनौर। सीडीओ पूर्ण बोरा ने मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की शादीपुर ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन पेयजल टंकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि भूमि विवाद के चलते पेयजल टंकी निर्माण का कार्य अटका है। पंप हाउस का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों को कनेक्शन दिए जाने की गति धीमी है। सीडीओ ने तोड़ी गई सड़कों का निर्माण नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पंचायत के राजस्व गांव द्वारिका में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 01.63 करोड़ की लागत से पेयजल आपूर्ति टंकी का निर्माण हो रहा है। कार्यदायी संस्था एल सी इंफ्रास्ट्रक्चर है। सीडीओ पूर्ण बोरा ने निरीक्षण में पाया कि 04.3 किलोमीटर लंबाई में पाइप लाइन बिछी है। ग्रामीणों को 365 कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित था। परंतु मात्र 134 कनेक्शन ही दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ पूर्ण बोरा ने पंप हाउस व ओवर हेड टैंक का निर्माण शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। बताया गया कि परियोजना हेतु आवंटित जमीन पर विवाद है। जिसके चलते निर्माण शुरू नहीं हुआ है। सीडीओ ने एसडीएम को विवाद निपटाने के निर्देश दिए हैं । ग्रामीणों ने सीडीओ को बताया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क तोड़ी गई है। सड़कों का निर्माण नहीं होने से आवागमन में परेशानी हो रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने मौके पर मौजूद कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को जल्द निर्माण कराने की सख्त हिदायत दी। साथ ही कहा कि सड़क निर्माण का भुगतान गुणवत्ता की जांच बाद किया जाए। सीडीओ ने पंचायत में आयुष्मान योजना में बन रहे गोल्डन कार्ड की पंचायत सहायक से जानकारी ली। बताया कि 95 परिवार के गोल्डन कार्ड बन गए हैं तथा 40 परिवार के बाकी है । पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता दीपांकर चौधरी समेत कार्यदाई संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed