फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water supply to be operational within 20 days

20 दिन के भीतर चालू हो जलापूर्ति

Tue, 29 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Water supply to be operational within 20 days
20 दिन के भीतर चालू हो जलापूर्ति
विज्ञापन

बिजनौर। ग्राम छितावर में ग्रामीणों को शुद्ध पेय आपूर्ति के लिए जल निगम की ओर से लगवाई गई पानी की टंकी से यथा शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू कराने के लिए अधिशासी अभियंता ने गांव का दौरा किया। इस दौरान 20 दिन के भीतर वहां की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराकर जलापूर्ति कराने को दिशा निर्देश दिए।

किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव छितावर में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से जल निगम ने करीब चार साल पहले पानी की टंकी लगवाई गई थी। करीब 20 हजार की आबादी वाले ग्राम छितावर के अंतर्गत छितावर, औरंगपुर हृदय और मुकीमपुर पदारथ ग्राम पंचायतें आती हैं। कुछ दिन पूर्व गांव में जलापूर्ति के लिए ट्रायल शुरू हुआ तो बिजली का ट्रांसफार्मर फुंकने से वहां पर कार्य ठप हो गया। ग्रामीण दिनेश शर्मा, प्रमोद कुमार, आदेश शर्मा, वीरेंद्र कश्यप, शिवकुमार शर्मा, योगेश चंद शर्मा, वीरेंद्र कश्यप, मास्टर अशोक धीमान आदि ने इसकी शिकायत अधिशासी अभियंता से की थी। इस समस्या का निदान न होने पर मामले की शिकायत जल निगम के एमडी लखनऊ से की गई। मंगलवार को एमडी के निर्देश पर अधिशासी अभियंता भरत सिंह, जेई नरेंद्र मोहन गुप्ता और दर्शनलाल आदि अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed