{"_id":"5e10e0178ebc3e87e35d5267","slug":"water-logging-trouble-nazibabad-news-mrt4621364181","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागूवाला में अवरूद्ध नाला बना परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागूवाला में अवरूद्ध नाला बना परेशानी का सबब
विज्ञापन
नजीबाबाद के भागूवाला में अवरूद्ध नाले का फैला पानी।
- फोटो : NAZIBABAD
बिजनौर, भागूवाला। नाले की ठीक से सफाई न होने की वजह से भागूवाला में गंदा पानी दुकानों के बाहर भर गया है। दुकानदारों के साथ ही ग्राहकों को परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान का कहना है कि नाले पर अतिक्रमण है, जिस कारण ठीक से सफाई नहीं हो पाती है। अतिक्रमण हटवाकर सफाई कराई जाएगी।
नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर भागूवाला में चार वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी ने गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया। जनता जूनियर हाई स्कूल से बिजलीघर तक करीब 600 मीटर लंबा नाला अवरुद्ध है। फारूक अहमद, मोहम्मद शानू, याकूब, इदरीश की दुकानों के आगे गंदा पानी फैल गया है। फरहान, रिजवान, संजू कुमार, अफजाल आदि का कहना है कि ग्राम पंचायत की उदासीनता के चलते नाले की सफाई नहीं हुई है जिससे नाले का पानी क्षेत्र में फैल रहा है। साप्ताहिक बाजार के दौरान ग्राहकों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से नाले की सफाई कराने की मांग की है।
उधर, भागूवाला के ग्राम प्रधान मोहम्मद अय्यूब का कहना है कि नाले की कई बार सफाई कराई जा चुकी है। दुकानदारों ने नाले पर अतिक्रमण कर रखा है, जिस कारण नाले की ठीक से सफाई नहीं हो पाती है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटवाकर नाले की सफाई कराई जाएगी।