{"_id":"64500ab86e06ded7af0d6454","slug":"water-logging-occurred-due-to-rain-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-2492-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बारिश होने से जगह-जगह हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बारिश होने से जगह-जगह हुआ जलभराव
Tue, 02 May 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 02 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर। नगर व आसपास देहात क्षेत्र में बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को हुई बारिश से मोहल्ला जमनावाला, टाटमोहरा, रईसान, हल्दौर-अम्हेड़ा आदि मार्गों समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
बारिश होने से गेंहू की फसल हुई प्रभावित
अफजलगढ़। बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश का असर फसल पर पड़ रहा है। क्योंकि अभी कुछ किसानाें की गेंहू की फसल खेत में कटी पड़ी है। जिनके गेंहू निकल गए, उनका भूसा खेत में ही पड़ा है। कई दिनों से रूक-रूककर बारिश हो रही है। किसान चौधरी विजेंद्र सिंह, रामकरण सिंह, मनीष कुमार, इंदरजीत सिंह आदि का कहना है कि बारिश पड़ने से गन्ने की फसल बोने में देरी हो रही है।
बारिश होने से अस्त-व्यस्त रहा जनजीवन
नगीना। झमाझम बारिश से सोमवार को मौसम सुहावना हो गया। मई के महीने में भी लोगों को ठंड का अहसास हुआ। सोमवार को भी पूरे दिन कभी तेज कभी हल्की बारिश होती रही। निकाय चुनाव का प्रचार-प्रसार भी बाधित रहा। बारिश के चलते नगीना में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा।
विज्ञापन
पानीपत-खटीमा मार्ग पर बारिश होने से हुआ कीचड़
कोतवाली देहात। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से ठंड बढ़ गई है। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर भी कई स्थानों पर भारी कीचड़ हो गया। जिससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। कीचड़ की वजह में कई बाइक सवार फिसलकर गिर गए। वहीं क्षेत्र के गांव बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर, लालपुर, शादीपुर सहित कई गांवों में टंकी निर्माण के लिए सड़क को तोड़ दिया गया है। बारिश होने से इन गांवों में सड़क पर कीचड़ हो गया।