{"_id":"64ada3725411645e970608d4","slug":"water-logging-in-power-station-power-supply-disrupted-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-2050-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजलीघर में जलभराव, विद्युत आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजलीघर में जलभराव, विद्युत आपूर्ति बाधित
Wed, 12 Jul 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
भागूवाला के बिजली घर में जल भराव।
फोटो - 11एनजेडबी10ए, 10बी, 10सी
भागूवाला/मंडावली। वर्षा से फोरलेन मार्ग समेत भागूवाला क्षेत्र का बिजली घर और पशु चिकित्सालय जलमग्न हो गया। जलभराव के कारण सोमवार की रात से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। भागूवाला क्षेत्र में फोरलेन मार्ग पर जलभराव होने से मंगलवार को राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। भागूवाला का बिजलीघर और पशु चिकित्सालय में भी भारी जलभराव रहा। बिजली घर में जलभराव होने से सोमवार की रात से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बारिश से भागूवाला का प्राचीन महाकाली मंदिर भी जलमग्न हो गया। उधर, मंडावली क्षेत्र में भी 200 मीटर तक फोरलेन मार्ग पर जलभराव रहा। उधर, गांव औरंगपुर बसंता में कई ग्रामीणों के मकानों में जलभराव हो गया। गांव मंझाड़ी और मंडावली में भी कई दुकानों में पानी घुस गया।
जलमग्न हुआ नांगल थाना, पुलिसकर्मी परेशान
नांगलसोती। बारिश के पानी से नांगल थाना जलमग्न हो गया। खेतों की ओर से आ रहे पानी से लगातार थाने में जलभराव बना हुआ है। पुलिस कर्मियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पंपिंग ट्रॉली लगाकर थाने के पानी की निकासी का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन खेतों की ओर से लगातार थाने में पानी आ रहा है। सूचना पर एसडीएम विजय वर्धन तोमर नांगल थाने पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।