फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water has not been coming to homes in Syu for a week

स्याऊ में हफ्तेभर से घरों में नहीं आ रहा पानी

Mon, 10 May 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Water has not been coming to homes in Syu for a week
स्याऊ में हफ्तेभर से घरों में नहीं आ रहा पानी
विज्ञापन

चांदपुर। गांव स्याऊ में बनी ओवरहेड वॉटर टैंक की सप्लाई में समस्या आ जाने से गांव के लोग पेयजल के लिए त्रस्त हैं।
चांदपुर थाना के गांव स्याऊ में बनी टंकी से गांव की करीब आधी आबादी को पेयजल कर आपूर्ति की जाती है। करीब एक हफ्ते से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। गांव निवासी ललीता देवी का कहना है गांव में साफ पानी की किल्लत है। पानी की एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। अरुण कुमार का कहना है कि गांव में हैंडपंप का पानी काफी दूषित है। टंकी से पानी न आने के कारण शुद्ध पानी के लिए गांव में दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है।

गांव निवासी आयुष चौहान ने बताया कि गांव में कुछ लोगों के घरों में लगे सबमर्सिबल से पीना का पानी लाना पड़ रहा है।
सोमी देवी ने बताया कि गांव में शुद्ध पानी न मिलने के कारण महिलाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। नवनियुक्त गांव प्रधान काली चरण उर्फ अमित ने बताया कि ओवर हैड टैंक का वाल्व काफी दिनों से खराब चल रहा था, जिससे पानी टैंक में नहीं चढ़ रहा था। डायरेक्ट पानी की सप्लाई की जा रही थी। अब उसमें भी दिक्कत आ रही है। शीघ्र ही ठीक कराकर गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed