फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water enters the car due to breaking of glass, all four youths were washed away

शीशे टूटने से कार में घुसा पानी बहा ले गया युवकों को

Sun, 17 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Water enters the car due to breaking of glass, all four youths were washed away
नजीबाबाद में चंदक हेड से नहर में डूबे लोगों को तलाश करती पुलिस टीम। - फोटो : NAZIBABAD
शीशे टूटने से कार में घुसा पानी, बह गए चारों युवक
विज्ञापन

नजीबाबाद/भागूवाला (बिजनौर)। नहर में समाए चार युवक तैरना नहीं आने के कारण नहर से नहीं निकल पाए। कार के शीशे टूटने से तेज रफ्तार से बह रही नहर का पानी गाड़ी में भी घुस गया। तैरना नहीं आने से चारों नहर के तेज बहाव में बह गए। अगर चारों को तैरना आता तो वे भी अपने साथी के साथ कार से निकल जाते।

शादी में पौड़ी गढ़वाल जा रहे युवकों की कार पेड़ से टकराकर नहर में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में चालक सहित पांच युवक सवार थे। नहर में उस समय 1200 क्यूसेक पानी चल रहा था। नहर की धारा तेज थी। जिस जगह पर कार गिरी वहां गहराई करीब 15 फीट तक है। कार में सवार सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून में कार्यरत गार्ड रोहित ने तैरकर अपनी जान बचाई। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक रोहित ने पुलिस को बताया कि उसने कार से निकलने के समय अपने साथियों को पानी से निकलने के लिए छटपटाते देेेखा था, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह उनकी मदद नहीं कर सका। एसपी के मुताबिक कार जहां गिरी थी वहां गहराई बहुत ज्यादा थी। जिसके चलते कार को तुरंत पानी से बाहर नहीं निकाला जा सकता था। हरिद्वार से पानी रुकवाकर कार को तलाशा गया। कार के निकलने पर चारों युवकों की तलाश में गोताखोर लगा दिए गए। स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी की टीम भी युवकों की तलाश कर रही है। लापता लोगों के परिजन भी भागूवाला पहुंच चुके हैं। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक रोहित ने पुलिस को बताया है कि कार नहर में गिरने के दौरान वह साथियों के साथ बीच में बैठा सो रहा था। कार जब नहर में गिरी तो वह झटपट उठा। उसने अपनी साइड की खिड़की खोली और नहर का किनारा उसके हाथ आ गया, जिससे उसकी जान बच गई। उसके पास बैठे अंकुर ने दूसरी साइड की खिड़की खोली और वह बह गया। बाकी साथी कैसे बहे उसे कुछ पता नहीं चला।

नजीबाबाद की नहर में डूबे लोगों की तलाश के लिए  मौके पर पहुंचे एसपी संजीव त्यागी।

नजीबाबाद की नहर में डूबे लोगों की तलाश के लिए मौके पर पहुंचे एसपी संजीव त्यागी।- फोटो : NAZIBABAD

बिजनौर में नजीबाबाद के भागूवाला क्षेत्र में नहर में समाए लोगों को तलाशते गोताखोर।

बिजनौर में नजीबाबाद के भागूवाला क्षेत्र में नहर में समाए लोगों को तलाशते गोताखोर।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed