{"_id":"621a6dfe55a4791c7e7bab4b","slug":"water-entered-the-fields-due-to-minor-breakdown-bijnor-news-mrt578489756","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर टूटने से खेतों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर टूटने से खेतों में घुसा पानी
विज्ञापन
छाछरी मोड़ क्षेत्र में नहर की पटरी टूटने से खेत में भरा पानी।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइनर टूटने से खेतों में घुसा पानी
छाछरी मोड़। नहर में शनिवार को अचानक पानी आने से गांव खेड़ा अजीजपुरा के जंगल में पानी भर गया। नहटौर शाखा द्वारा बने टेल कॉन्प्लेक्स के पास अचानक पानी आने से नहर की एक पटरी टूट गई, जिससे गेहूं के खेत में पानी भर गया।
गांव खेड़ा के किसान राम बहादुर की माता कमला देवी का लगभग 15 बीघा गेहूं के खेत में अचानक नहर की पटरी टूटने से पानी भर गया। सूचना पर पहुंची सिंचाई विभाग की टीम जेई मोहित कुमार, रामगोपाल जिलेदार, देवेंद्र कुमार पर्यवेक्षक ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर पानी को कंट्रोल कराया। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में आनन-फानन में विभागीय अधिकारियों द्वारा पूर्व गंग नहर से माइनर में ज्यादा पानी छोड़ने के कारण ऐसी स्थिति बनी है। उन्होंने टूटी नहर की पटरी की मरम्मत शुरू होने की बात कही। इसके अतिरिक्त उलेढा माइनर तीन जगह, रजनीश के खेत में आनंदपाल के खेत में राम अवतार के खेत में टूट गया है माढी के जंगल में भी वकैना माइनर द्वारा लगभग 60 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। विभागीय अधिकारियों द्वारा पानी छोड़ने की खबर का किसी को पता नहीं है। ग्रामीणों द्वारा अचानक पानी नहर में आने व नहर टूटने से किसानों की फसल बर्बाद हुई है। फसल पर चिंता व्यक्त की है एवं विभागीय मदद मिलने की उम्मीद जगाई है।