{"_id":"63640550e717c1746306c6f1","slug":"wasim-qureshi-to-make-marathi-film-nazibabad-news-mrt6120802160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मराठी फिल्म बनाएंगे वसीम कुरैशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मराठी फिल्म बनाएंगे वसीम कुरैशी
विज्ञापन
मुंबई में कुरैशी प्रोडक्शन की फिल्म का मुहूर्त करते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री।
- फोटो : NAZIBABAD
मराठी फिल्म बनाएंगे वसीम कुरैशी
नजीबाबाद। हिंदी, मराठी भाषा सहित चार भाषाओं की फिल्म शिवाजी वीर दौड़ले सात का निर्माण कुरैशी प्रोडक्शन के बैनर तले होगा। नजीबाबाद के वसीम कुरैशी, निर्देशक महेश मांजरेकर के साथ फिल्म बना रहे हैं।
फिल्म देहाती डिस्को के बाद वसीम कुरैशी अब बड़े पर्दे की फिल्म बनाने जा रहे हैं। हिंदी, मराठी, तेलगू, तमिल भाषाओं में बनने वाली फिल्म वेडात मराठे वीर दौड़ले सात जाने-माने फिल्म निर्देशक महेश मांजरेकर के साथ प्रोड्यूसर नजीबाबाद निवासी वसीम कुरैशी फिल्म तैयार कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज ठाकरे और फिल्मी हस्तियों सलमान खान, अक्षय कुमार, मास्टर गणेश, अय्यूब कुरैशी की उपस्थिति में कुरैशी प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली मेगा फिल्म वेडात मराठे वीर दौड़ले सात का मुंबई के एक होटल में बुधवार की रात मुहूर्त किया। फिल्म में शिवाजी महाराज की भूमिका में जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार होंगे। फिल्म के माध्यम से वसीम कुरैशी भी बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी ने कहा कि उनकी बड़े पर्दे की फिल्म देहाती डिस्को से देश की कला को पर्दे पर उजागर करने का प्रयास था, जबकि वीर दौड़ले सात फिल्म देश की मिट्टी और संस्कृति से जुड़ी ऐसी फिल्म बन रही है, जो युवा पीढ़ी को देश की संस्कृति और राष्ट्र भावना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। वसीम कुरैशी के प्रोडक्शन तले कई एलबम सांग धूम मचा चुके हैं।