फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wasim Qureshi's rustic disco film wins hearts

वसीम कुरैशी की देहाती डिस्को फिल्म ने जीता दिल

Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wasim Qureshi's rustic disco film wins hearts
वसीम कुरैशी की देहाती डिस्को फिल्म ने जीता दिल
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर के फिल्म निर्माता, निदेशक वसीम कुरैशी के कुरैशी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म देहाती डिस्को शुक्रवार को रिलीज हो गई।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने समाजसेवी अवनीश अग्रवाल टांडेवाले, मो. यूनुस कुरैशी, नफीस कुरैशी, प्रदीप डेजी की उपस्थिति में फीता काटकर दुनिया में रिलीज हुई देहाती डिस्को फिल्म के नजीबाबाद के एसजीएल बाबा कांपलेक्स में आयोजित शो का शुभारंभ किया। लगभग दो घंटे की फिल्म ने भारतीय संस्कृति व कला को जीवंत रखने, धार्मिक आस्थाओं, पारिवारिक पृष्ठभूमि की बुनियाद को मजबूती देने में प्रभावी भूमिका अदा की।
फिल्म में शिवभक्त के रुप में मुख्य कलाकार गणेश आचार्य (भोला) और बाल कलाकार मास्टर सक्षम शर्मा (भीमा) के सशक्त अभिनय को दर्शकों ने सराहा। फिल्म के प्रोड्यूसर नजीबाबाद निवासी वसीम कुरैशी के कुरैशी प्रोडक्शन की प्रस्तुति देहाती डिस्को में निर्देशक, लेखक मनोज शर्मा, गायक नकुल व अभियंकर की प्रस्तुति को दर्शकों ने मुक्तकंठ से सराहा।
विज्ञापन

फिल्म का शो समाजसेवी अवनीश अग्रवाल टांडेवाले, वरिष्ठ अधिवक्ता नफीस अहमद कुरैशी, बार संघ अध्यक्ष वसीम अहमद, भाजपा नेता कपिल सराफ, लवी अग्रवाल, इमरान कुरैशी, इरफान कुरैशी, साहित्यकार एवं कवि प्रदीप डेजी, नितिन कश्यप ने नगर के युवा वसीम कुरैशी की प्रस्तुति देहाती डिस्को फिल्म को ऐतिहासिक और नगर का गौरव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed