{"_id":"587531984f1c1b7c58ba8068","slug":"vyaparion-ka-para-chadha","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का पारा चढ़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का पारा चढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
नगीना में पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सीओ से वार्ता करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नगीना में व्यापारियों का पुलिस से अभद्रता करने पर पारा चढ़ गया। पुलिस रवैये के विरोध में तीनों व्यापारी संगठनों के अध्यक्षों के नेतृत्व में व्यापारियों ने सीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष कय्यूम राइन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के नगराध्यक्ष विकास मल्होत्रा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के नगराध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारी सीओ कार्यालय पर एकत्र हुए। व्यापारियों ने सोमवार को निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस कर्मिर्यों द्वारा व्यापारियों के साथ की गई बदसलूकी पर नाराजगी जताई।
व्यापारियों ने दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग करते हुए ज्ञापन सीओ हरिमोहन सिंह को सौंपा। ज्ञापन पर नंदकिशोर कालरा, बहार आलम, मोहम्मद हनीफ मंसूरी, सचिन शर्मा, सुरेश कुमार, प्रमोद जैन, सुभाष, इंतजार, सरफराज, इकरार आलम समेत अनेक व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं। सीओ ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में उनके साथ कोई बदसलूकी नहीं होगी।
विज्ञापन
सीओ के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। नेताओं ने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी और प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी को भी फैक्स संदेश भेजकर जानकारी दी है।