{"_id":"66e8a0a5096d2573ba00ff74","slug":"vyapari-ekta-parishad-supported-the-farmers-movement-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-131026-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: व्यापारी एकता परिषद ने किसानों के आंदोलन को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: व्यापारी एकता परिषद ने किसानों के आंदोलन को दिया समर्थन
Tue, 17 Sep 2024 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। विभिन्न मांगों के निदान को लेकर भाकियू अराजनैतिक बैनर तले किसान 19 सितंबर को कलक्ट्रेट में महापंचायत करेंगे। किसानों की इस लड़ाई लड़ने में व्यापारी एकता परिषद के पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया।
परिषद के प्रदेश महामंत्री देवेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह ने भाकियू अराजनैतिक कैंप कार्यालय पर पहुंचे, वहां उन्होंने संगठन के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह पत्र देकर सम्मनित किया। दिगंबर सिंह ने कहा कि 19 सितंबर को जिला कलक्ट्रेट पर होने वाले आंदोलन केवल किसानों के लिए नहीं है, बल्कि हर वर्ग को प्रभावित करने वाली समस्याओं के खिलाफ यह आंदोलन है। देवेश चौधरी ने कहा कि हमारा संगठन प्रदर्शन में शामिल होने वाले सभी किसानों का स्वागत करेगा। दिगंबर सिंह ने व्यापारियों नेताओं को भरोसा दिलाया कि जिस प्रकार किसान के साथ व्यापारी खड़ा है। उसी प्रकार व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ किसान खड़ा रहेगा। वहीं, ग्राम शादीपुर, बरूकी, उमरी, सुनपाता आदि गांव में चौधरी दिगंबर सिंह, नितिन सिरोही अतुल बालियान ने पंचायत कर गांव गांव जाकर किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।