फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voting in Nagina Assembly was 60.62 percent

Bijnor News: नगीना विधानसभा में 60.62 प्रतिशत हुआ मतदान

Fri, 26 Apr 2024 03:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 26 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Voting in Nagina Assembly was 60.62 percent
बिजनौर, नगीना। नगीना नगर क्षेत्र के मतदाताओं की मतदान के प्रति उदासीनता दिखाई है। नगीना लोस क्षेत्र में इस बार 59.54 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें नगीना विधानसभा क्षेत्र में 60.62 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर क्षेत्र में मात्र 56.95 प्रतिशत लोगों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगीना सपा विधायक के बूथ पर सबसे कम 44.34 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को हुआ। नगीना लोकसभा क्षेत्र के लिए पहले चरण में मतदान हुआ। नगीना नगर क्षेत्र के मतदाताओं की मतदान के प्रति उदासीनता व बेरुखी साफ नजर आई। एक तरफ जहां नगीना लोकसभा क्षेत्र में 59.54 प्रतिशत मतदान हुआ वहीं इस बार नगीना विधानसभा क्षेत्र में 60.62 प्रतिशत मतदान के सापेक्ष नगीना नगर क्षेत्र में मात्र 56.95 प्रतिशत लोगों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर क्षेत्र में सबसे कम मतदान सपा विधायक मनोज पारस के बूथ पर 44.34 प्रतिशत मतदान होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

नगीना नगर क्षेत्र में बनाए गए 16 मतदान केंद्रों के 62 पोलिंग बूथों पर 60729 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना। जिसमें से मात्र 34588 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जोकि 56.95 प्रतिशत ही बैठता है। नगीना नगर क्षेत्र में महिलाओं का मत प्रतिशत 55.91 प्रतिशत व पुरुषों का 57.91 प्रतिशत रहा। पुरुषों में पंजीकृत 31806 मतदाताओं में से 18419 व महिला पंजीकृत 28921 मतदाताओं में से 16169 में ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के 62 बूथों में से सबसे कम मतदान हिंदू इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 321 पर देखने को मिला। जहां मात्र 44.34 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान पूर्व पालिका सभासद सिद्दीक मुल्तानी के लुहारी सराय के बूथ नंबर 305 पर दर्ज किया। जहां 75.20 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed