फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Votes will be held today for Panchayat by-election

पंचायत उपचुनाव के लिए आज पड़ेंगे वोट

Mon, 20 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Votes will be held today for Panchayat by-election
पंचायत उपचुनाव के लिए आज पड़ेंगे वोट
विज्ञापन

बिजनौर। पंचायतों में उपचुनाव के लिए 20 दिसंबर को वोट पड़ेंगे। जिले में तीन ब्लाक में चुनाव होगा। उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जिले में नजीबाबाद, किरतपुर तथा नूरपुर ब्लाक में पंचायत उपचुनाव है। तीनों ब्लाक में खाली प्रधान व वार्ड सदस्य पदों के लिए सोमवार को वोट पड़ेंगे। मतदान के लिए आठ पोलिंग पार्टियां संबंधित ब्लाक कार्यालय से गंतव्य स्थान पर पहुंच गई है। प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार हर पार्टी में पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान अधिकारी हैं। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस तैनात रहेगी। तीनों ब्लाक में एक, एक सीट पर प्रधान पद का चुनाव है। हर सीट पर दो-दो प्रत्याशी होने से प्रधान पदों के लिए सीधी टक्कर है। नहटौर ब्लाक में प्रधान निर्विरोध चुन लिया गया है।
विज्ञापन

इन पंचायतों में होगा उपचुनाव
जिले में उपचुनाव नजीबाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत हकीमतपुर केशो, किरतपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत कलापुर बुजुर्ग तथा नूरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत गोपालपुर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

88 वार्ड सदस्य चुने गए, 112 पद रहे खाली
जिले की 1123 पंचायतों में वार्ड सदस्यों के 200 पद खाली थे। इनमें 88 पदों पर मात्र एक एक नामांकन होने से निर्विरोध चयन तय है। ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य के लिए नामांकन कराने में दिलचस्पी नहीं ली है। इसलिए वार्ड सदस्यों के 112 पद खाली रह गए हैं।
मतगणना मंगलवार को
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत के अनुसार मतदान के बाद मतपेटी संबंधित ब्लाक में जमा होगी। मतगणना 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed