फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Votes cast in three panchayats

तीन पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में डाले गए वोट

Tue, 21 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Votes cast in three panchayats
मंडावली की ग्राम पंचायत हुकूमतपुर केशो ग्राम प्रधान उपचुनाव में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते ए - फोटो : NAZIBABAD
तीन पंचायतों में डाले गए वोट
विज्ञापन

नजीबाबाद/किरतपुर/राजा का ताजपुर। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ। चुने गए प्रधानों की मौत होने पर सीट रिक्त हुई थी। ग्रामीणों ने गांव की सरकार चुनने के लिए जमकर वोटिंग की। मतदान खत्म होते ही उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया।
नूरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोपालपुर में सोमवार को प्रधान पद के लिए उप चुनाव कराया गया। दो प्रत्याशी अनीता देवी व ललित कुमार मैदान में थे। सुबह से ही वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लाइन लगी रही। कुल 78.52 प्रतिशत मतदान हुआ। गोपालपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रणजीत सिंह ग्राम प्रधान चुने गए थे। कुछ दिन बाद ही बीमारी के चलते रणजीत सिंह की मृत्यु होने के कारण ग्राम प्रधान का पद खाली चल रहा था।
विज्ञापन

नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत हुकूमतपुर केशो उर्फ गांवड़ी के प्रधान पद के चुनाव में 1198 मतदाताओं में 892 मतदाताओं ने वोट डाले। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार गोपेश तिवारी ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निर्वाचन अधिकारी बीईओ इशकलाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी एडीओ कृषि श्याम सिंह ने बताया कि मतगणना आज सुबह आठ बजे ड्वाकरा हॉल नजीबाबाद में संपन्न होगी। इस ग्राम पंचायत की प्रधान शिक्षा देवी की 30 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब शिक्षा देवी की सास चंद्रो देवी तथा रश्मि पत्नी मोनू के बीच सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर किरतपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत कलापुर बुजुर्ग उर्फ बाहुपुरा में मंगू सिंह ग्राम प्रधान बने थे, लेकिन दो माह बाद ही बीमारी के चलते उनकी मृत्यु हो गई थी। अब सोमवार को हुए उपचुनाव में मृतक ग्राम प्रधान मंगू सिंह का पुत्र रोहित चुनाव मैदान में रहा। वहीं दूसरी ओर मंगू सिंह से 92 वोटों से चुनाव हारने वाले वीरेंद्र सिंह की सीधी टक्कर रही। थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ बूथ पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed