फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voters will vote on the issues of employment, Hindutva, nationalism, inflation

Bijnor News: मतदाता रोजगार, हिंदुत्व, राष्ट्रवाद, महंगाई के मुद्दे पर करेंगे वोट

Fri, 12 Apr 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Voters will vote on the issues of employment, Hindutva, nationalism, inflation
कोतवाली देहात। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को है। बैठक, नुक्कड़, प्रतिष्ठानों पर लोग अपने मुद्दों की चर्चा कर रहे हैं। मतदाता विकास, रोजगार, हिंदुत्व, राष्ट्रवाद, महंगाई सहित कई मुद्दों को लेकर वोट करेंगे। जिले में बन रहा सड़कों का जाल भी लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनकर उभर रहा है।
विज्ञापन

-
मतदाता राहुल गुप्ता का कहना है कि आज पूरी दुनिया में भारत की शाख बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत चमक रहा है। विदेशों भी भारत का सम्मान बढ़ा है। लोकसभा चुनाव में वह राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर वोट करेंगे।
विज्ञापन

----
मतदाता जीतू शर्मा ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में विकास के मुद्दे को लेकर मतदान करेंगे। इसके अलावा हिंदुत्व का मुद्दा भी चुनाव में प्राथमिकता पर है। जब क्षेत्र का विकास होगा, तभी देश का विकास का संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मतदाता प्रदीप गौतम का कहना है कि सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को रिझाने में लगी हुई हैं। मगर इस बार वह विकास, रोजगार के मुद्दों को लेकर लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। ऐसा प्रतिनिधि चुनेंगे, जो उनके हित की बात करें।
----
मतदाता विजय सिंह ने बताया कि बेरोजगारी महत्वपूर्ण मुद्दा है। आज देश में पढ़े-लिखे युवा भी रोजगार तलाश कर रहे हैं। युवाओं को रोजगार दिलाने वाले को ही वोट देंगे। लोकतंत्र में वोट की चोट से ही मतदाता सही फैसला लेंगे।
----
मतदाता ब्रह्म सिंह का कहना है कि गरीबों का ध्यान रखने वाले दल के उम्मीदवार को वोट देंगे। देश में रोजगार सृजन हो और महंगाई पर अंकुश लगना चाहिए। देश में बढ़ रही अमीरी और गरीबी की खाई पाटने वाले प्रतिनिधि को चुनेंगे।
----
मतदाता कपिल सैनी का कहना है कि पूर्व में कई सांसद ऐसे बने हैं, जो जीतने के बाद क्षेत्र में दिखाई नहीं दिए। स्थानीय प्रत्याशी को वोट देंगे। जो जनता के बीच आकर उनकी समस्याएं सुनें। जिससे समस्याओं का समाधान आसानी से हो सके।

----
मतदाता हेमेंद्र राणा का कहना है कि विकास करने वाले उम्मीदवार को वोट देंगे। आज जिले में सड़कों की स्थिति काफी अच्छी हो गई है। छोटी-छोटी सड़कें भी बन रही हैं। गांव-गांव सड़कों का जाल बिछ रहा है। विकास की गति को बढ़ाने वाली सरकार चुनेंगे।
----
चुनाव में ये मुद्दे प्राथमिकता में हैं-
-मतदाता के बीच राष्ट्रवाद और हिंदुत्व का मुद्दा गर्माया।
-विकास के मुद्दे को लेकर वोट करेंगे मतदाता।
-रोजगार का मुद्दा भी मतदाताओं की प्राथमिकता में शामिल।
-चुनाव में रहेगा स्थानीय सांसद का मुद्दा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed