{"_id":"5b0c4d9f4f1c1bb06e8b50d7","slug":"voters-in-the-heat-62-percent-cast-votes-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में भी डटे रहे मतदाता, 62 प्रतिशत ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में भी डटे रहे मतदाता, 62 प्रतिशत ने डाले वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 29 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में जूनियर हाईस्कूल में मतदान के लिए लगी मतदाताओं की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को शांतिपूर्वक मतदान हुआ। 113 बूथों पर ईवीएम खराब होने की वजह से कई घंटे तक मतदान बाधित रहा। बिना अनुमति के प्रचार कर रहे सपा के पूर्व सांसद यशवीर सिंह व उनके चालक को पुलिस ने दबोच लिया। मतदान के दौरान भाजपा व सपा के बीच कड़ा मुकाबला नजर आया।
मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में जोश-खरोश दिखाई दिया। वोटर सुबह से ही वोट डालने के लिए घरों से निकलने शुरू हो गए थे। महिलाओं ने मतदान में सुबह से ही बढ़ चढ़कर भाग लिया। ईवीएम में आ रही खराबी से हल्ला मचा रहा। 113 बूथों पर ईवीएम में खराबी आई। इसे लेकर कई जगह कई घंटे तक मतदान बाधित रहा। अब्दुल्लापुर दहाना के बूथ संख्या 181 पर सुबह साढ़े सात बजे पहली बार ईवीएम खराब हुई। सवा 12 बजे दूसरी ईवीएम आई। दो वोट पड़ने के बाद यह भी खराब हो गई। ढाई बजे तीसरी ईवीएम मंगाई गई, तब जाकर मतदान शुरू हुआ। ईवीएम में आ रही खराबी से मतदाताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें कई कई घंटे बेवजह लाइन में लगना पड़ा। नूरपुर के खालसा इंटर कॉलेज में एक बूथ पर ईवीएम मशीन खराब होने से घंटों मतदान बाधित रहा। सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी सिटी दिनेश सिंह मतदाताओं से फर्जी वोट न डालने की हिदायत देते रहे। डीएम अटल कुमार राय व एसपी उमेश कुमार सिंह ने नूरपुर क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण किया। कमिश्नर राजेश कुमार सिंह, आईजी विनोद के सिंह नूरपुर थाने पहुंचे। इसके बाद ताजपुर क्षेत्र में जाकर कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। दोपहर को मतदान केंद्र खाली रहे, लेकिन शाम को फिर से केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लग गई। वोट डालने का समय शाम छह बजे तक था, लेकिन कई मतदान केंद्रों पर सात बजे तक भी मतदान होता रहा। हर जगह सपा व भाजपा में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
नूरपुर विधानसभा उपचुनाव
समय 2017 2018
नौ बजे 11 09
11 बजे 27 24.55
एक बजे 43.32 35.50
तीन बजे 60.21 48
पांच बजे 67 57.31
छह बजे - 59
सात बजे - 62.78
नोट:नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया है।