फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voted for development, cleanliness of Bijnor city

Bijnor News: बिजनौर - शहर के विकास, स्वच्छता के लिए किया मतदान

Fri, 05 May 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 05 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Voted for development, cleanliness of Bijnor city
बिजनौर के कसबा झालू में मतदान केंद्र पर लगी महिलाओं की लाइन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। शहरों की सरकार बनाने के लिए बृहस्पतिवार को जनपद में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मतों का प्रयोग किया। पोलिंग बूथ से मतदान कर लौटे मतदाताओं ने बताया कि उन्होंने योग्य प्रत्याशी का चयन कर शहर के विकास, स्वच्छता, सुंदरीकरण के लिए मतदान किया।
शहर की कुछ नई वार्डों की मतदाता सूची में नामों की समस्या रही। वार्ड 16 के मतदाताओं का नाम पास की दूसरी वार्ड में निकलें। पहले वह वहां गई और फिर दूसरी वार्ड के पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। मतदान कर लौटे मनोज कुमार देशवाल, मनोज कुमार, खिलेंद्र सिंह काकरान ने बताया कि उन्होंने अपने मत का प्रयोग शहर के विकास, स्वच्छता, सुंदरीकरण के लिए किया है।
विज्ञापन


एक-दूसरे से नहीं खुले मतदाता
नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए चुनाव में मतदाताओं ने पोलिंग बूथों पर लाइन लगाकर मत का प्रयोग किया। मतदान करके बूथों से बाहर निकलें मतदाताओं ने किसी से भी मतदान करने के बारे में राज नहीं खोला।मतदाता मतदान कर खामोशी से अपने घर, काम को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्टी कैंपों में रही समर्थकों की भीड़
भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, रालोद, बसपा आदि राजनीतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने पोलिंग बूथों के आसपास कैंप लगा रखे हैं। उनके कैंपों में पार्टी कार्यकर्ता एवं प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी रही। दोपहर में गर्मी के कारण कुछ कम हुए, लेकिन फिर लगने लगी।



अलग-अलग दिखाई दिए कैंप कार्यालय
नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। चुनाव में मतदाताओं के नाम की पर्ची बनाने के लिए पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशियों के बूथों के पास कैंप लगा रखे थे। भाजपा, सपा आदि ने अध्यक्ष व सभासद पद पर चुनाव लड़ाने के लिए सिंबल वितरित किए। बूथों के पास पार्टी अध्यक्ष एवं सभासद के प्रत्याशियों ने अलग अलग कैंप लगा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed