{"_id":"61e5b8940c9f4820b66b9b99","slug":"vote-fearlessly-dm-bijnor-news-mrt573771237","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भीक होकर कराएं मतदान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भीक होकर कराएं मतदान : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भीक होकर कराएं मतदान : डीएम
बिजनौर। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि निर्वाचन कार्य में मतदान अधिकारियों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी मतदान अधिकारियों को पूरे मनोयोग से निर्वाचन कार्य कराना है।
विवेक कॉलेज में पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी चुनाव से जुड़ा प्रशिक्षण गहनता से प्राप्त करें। अपनी शंकाओं का समाधान मास्टर ट्रेनर से मौके पर ही करा लें। मतदान स्थल पर उनके खानपान और शौचालय आदि की व्यवस्था रहेगी। मतदान के दौरान जो मतदान कार्मिक अनुपस्थित मिलेगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए निर्वाचन आयोग की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी डॉ. हरेंद्र, बीएसए जयकरण यादव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।