फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   VK Khanna has a deep connection with the district, started advocacy from here

पूर्व मुख्य न्यायाधीश विनय कृष्ण खन्ना का बिजनौर से गहरा नाता

Sun, 06 Jun 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
VK Khanna has a deep connection with the district, started advocacy from here
वीके खन्ना का फाइल फोटो - फोटो : ??????
जिले से रहा है वीके खन्ना का गहरा नाता, यहीं से शुरू की थी वकालत
विज्ञापन

बिजनौर। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और गुवाहाटी हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश विनय कृष्ण खन्ना (86) के निधन पर बिजनौर के अधिवक्ताओं ने शोक जताया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बिजनौर से ही हुई थी और उनके परिवार का न्याय विभाग से गहरा नाता रहा है।
बिजनौर में रह रहे गुवाहाटी हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश वीके खन्ना के छोटे भाई पूर्व डीजीसी संजय कृष्ण खन्ना एडवोकेट ने बताया के उनके भाई वीके खन्ना ने 1960 के दशक में बिजनौर से ही वकालत की शुरूआत की थी। करीब तीन साल प्रैक्टिस के बाद इलाहाबाद चले गए और वहां पूर्व विधि मंत्री शांति भूषण की देखरेख में अपना करियर शुरू किया। 22 अप्रैल 1960 को वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए और 1976 में हाईकोर्ट इलाहाबाद में जज बन गए। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट में ही कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने। इसके बाद गुवाहाटी आसाम हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बने। बाद में सेवानिवृत्त हो जाने के बाद पंजाब मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन भी रहे। उनके बेटे अनुराग खन्ना इलाहाबाद में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन

--------------
बिजनौर जीआईसी से की पढ़ाई
15 फरवरी 1935 को जन्मे न्यायमूर्ति खन्ना की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर में हुई। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए इलाहाबाद चले गए। पहले बीएससी की डिग्री हासिल की और बाद में विधि स्नातक की डिग्री मेरठ से प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
पिता और बड़े भाई के साथ वकालत की
बिजनौर में अपने पिता वरिष्ठ अधिवक्ता बाल कृष्ण खन्ना और अपने बड़े भाई अधिवक्ता विजय कृष्ण खन्ना की देखरेख में वकालत शुरू की। करीब तीन साल यहीं प्रैक्टिस करने के बाद इलाहाबाद चले गए। उनके पिता बाल कृष्ण खन्ना व उनके बड़े भाई विजय कृष्ण खन्ना बिजनौर में सिविल के जाने माने वकील थे। उनके छोटे भाई संजय कृष्ण खन्ना लंबे समय तक बिजनौर में डीजीसी रहे।

-------------
वकीलों ने शोक जताया
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन की जिला बार अध्यक्ष अजीत पंवार की अध्यक्षता एवं महासचिव रावेंद्र सिंह के संचालन में हुई शोकसभा में बिजनौर निवासी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे विनय कृष्ण खन्ना के निधन पर शोक जताया गया। इस अवसर पर जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, श्यामस्वरूप शर्मा, कुलदीप चौहान, राजेश कुमार, गजेंद्र देवल, विनेश वर्मा, राजीव राठी आदि मौजूद रहे। अपने करियर की शुरुआत इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में की थी। वहीं पर इन्हें हाईकोर्ट का जज बनाया गया था। इसके बाद यह हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे। इसके बाद गोहाटी हाईकोर्ट आसाम के मुख्य न्यायाधीश भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed